Humaira Bano wedding announcement at 54 Pakistani mulsim actress huaira bano ties knot

Humaira Bano wedding announcement at 54 Pakistani mulsim actress huaira bano ties knot


Humaira Bano Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा बानो ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक खास खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश हैं और उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। हुमैरा बानो ने अपनी शादी का ऐलान किया है। हुमैरा बानो ने 54 साल की उम्र में ये शादी रचाई है।

Humaira Bano wedding announcement at 54 Pakistani mulsim actress huaira bano ties knot

हुमैरा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीर में उस शख्स का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि कई बार हम अपने लिए कुछ और सोचते हैं, लेकिन भगवान ने हमारे लिए कुछ और तय किया होता है।

हुमैरा ने आगे लिखा, “जब रब KUN फरमा दे, तो फिर मंजिल आसान।” इस पोस्ट से उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में होने वाले इस बदलाव को ऊपर वाले की मर्जी मान रही हैं।

जैसे ही हुमैरा ने यह पोस्ट शेयर की, उनके फैंस ने कमेंट्स में उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके लिए दुआ की और उनकी नई शुरुआत के लिए खुशी जताई। एक्ट्रेस माया खान ने भी पोस्ट पर प्यार और दुआ वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

हुमैरा बानो पाकिस्तानी टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। वह लंबे समय से ड्रामा इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। कई सीरियल्स में उन्होंने मां और परिवार से जुड़े किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।

हुमैरा बानो को उम्मीद, मेहर पोश, मेरा रब वारिस, मलाल-ए-यार, डॉली डार्लिंग, मेरे अपने, बे नाम, बन्नो, दीवानगी और मह्रूम जैसे ड्रामों में देखा जा चुका है।

एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखती आई हैं। इसलिए उनकी यह पोस्ट फैंस के लिए काफी सरप्राइज वाली रही। तस्वीर में उनके साथ कौन है, यह साफ नहीं है, लेकिन उनकी पोस्ट को उनकी शादी और जिंदगी के नए सफर से जोड़कर देखा जा रहा है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *