- Hindi News
- National
- IMD Weather Coldwaves Photos Update; Delhi AQI UP MP Rajasthan Winter Rainfall Alert | Kashmir Snowfall
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 14 नवंबर के आसपास इसके कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि यह सिस्टम मजबूत होकर आगे बढ़ता है या नहीं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है।
इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है और सुबह धुंध छाने लगी है।
राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।
दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 478 पहुंचा

दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स, यानी AQI 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया।
स्विस संस्था IQAir के मुताबिक, दिल्ली का AQI 334 दर्ज हुआ। यह खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके मुताबिक, दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान का लाहौर है, जिसका AQI 197 दर्ज हुआ।
देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, 9 हरियाणा के
देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है।
गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।
दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण की 3 फोटो

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण और धुंध के कारण विजिबिलिटी 40 मीटर तक रह गई।

दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क लगाकर योगा कर रहे हैं।

नोएडा में शुक्रवार को AQI 311 दर्ज किया गया है। यह प्रदूषण की गंभीर कैटेगरी में आता है।
देशभर से मौसम की 6 तस्वीरें

जम्म-कश्मीर की गुरेज वैली में बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सड़क से बर्फ हटाई गई।

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास और मरही में बर्फबारी हुई। इसके चलते मनाली पुलिस ने मरही से रोहतांग पास जाने वाले गाड़ियों को रोक दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई।

उत्तरप्रदेश के शामली में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
राज्यों से मौसम की खबरें…
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर 11.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: देहरादून-बागेश्वर समेत 7 जिलों में बारिश के आसार, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 18 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में 8 मीटर दूर देखना मुश्किल, 2 दिन बाद और बढ़ेगी ठिठुरन

यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, कुशीनगर और बलिया समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि 8 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी सर्द, कटनी का करौंदी सबसे ठंडा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: गुरुग्राम का पंचगांव में AQI 388; पंचकूला में सबसे कम तापमान

हरियाणा में मौसम के साथ प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। पंचकूला में सबसे कम 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: अगले सप्ताह से शुरू होगी तेज सर्दी, सर्द हवा की भी चेतावनी

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में 14 नवंबर को 5 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तरी सर्द हवा राजस्थान में चलनी शुरू होगी, जिससे राज्य के कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: शिमला-कांगड़ा में बूंदाबांदी, रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे

हिमाचल प्रदेश में एक महीने के ड्राइ स्पेल के बाद मौसम बदला है। शिमला और कांगड़ा में आज सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। मनाली समेत राज्य के अन्य भागों में आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
मैदानी इलाकों में पारा गिरा, अधिकतम तापमान 30° के करीब

Source link
#IMD #Weather #Coldwaves #Photos #Update #Delhi #AQI #Rajasthan #Winter #Rainfall #Alert



