Inauguration of Airport Terminal & Development Projects

Inauguration of Airport Terminal & Development Projects

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Ladakh Visit: Inauguration Of Airport Terminal & Development Projects

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Inauguration of Airport Terminal & Development Projects

पीएम मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली लद्दाख के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार का ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है, ताकि युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए लद्दाख का विकास प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन और लोकार्पण किया।

इनमें लेह एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क, 9 मेगावाट का हानू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और 40 गांवों में बनाए गए जलाशय शामिल हैं।

इन प्रोजेक्ट्स से लद्दाख में हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही बिजली की उपलब्धता, जल संरक्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

अपडेट्स

07:36 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- विदेशी मेहमानों को लद्दाख की बनी चीजें देता हूं

पीएम मोदी ने कहा- लद्दाख में खेलों की भी बहुत संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं ने आइस हॉकी, पर्वतारोहण में नई पहचान बनाई है। यहां की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करें।

07:35 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हो

पीएम मोदी ने कहा- सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हो, स्थानीय उद्यमी देश-दुनिया से जुड़ सके, इसके लिए लगातार काम हो रहा है। हमारा ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले, उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े, यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन रहा है।

07:30 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- पहली की सरकार ने लद्दाख के विकास पर ध्यान नहीं दिया

पीएम ने कहा- प्रोजेक्ट हिम सरोवर के तहत बने 40 तालाब भी लद्दाख के लोगों को समर्पित किए गए हैं। हमेशा से ये कहा जाता है कि लद्दाख में प्रकृति के कारण जीवन मुश्किल है। दुर्भाग्य से ऐसी परिस्थितियों के बावजूद पहले की सरकारों ने लद्दाख के विकास को प्राथमिकता नहीं दी।

आज केंद्र के लिए यहां का विकास प्राथमिकता है। केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद यहां और भी ध्यान दिया गया है।

आज यहां 4 हजार किमी सड़कों का नेटवर्क था। पहले यहां 19 बड़े पुल थे, आज इनकी संख्या 75 है। हैलिपेड 4 से बढ़कर 40 हो गए हैं। आज यहां के 99 फीसदी घरों तक नल से जल पहुंच चुका है। लद्दाख के अस्पतालों में बेड्स की संख्या भी दोगुनी हो चुकी है।

07:26 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री बोले- निम्मू-पदम-दारचा सड़क बनने से सफर 3 घंटे में होगा

पीएम ने कहा कि आज जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनमें निम्मू-पदम-दारचा सड़क भी है। इस पर 2500 करोड़ खर्च हुए हैं। जिस सफर में करीब 12 घंटे लगते थे, अब 3 घंटे लगेंगे।

07:24 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- लेह एयरपोर्ट पर उड़ानें 3 गुना तक बढ़ सकती हैं

प्रधानमंत्री ने जांस्कर में बर्फबारी के बावजूद लोगों के तिरंगा लहराने के उत्साह की तारीफ की। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने वाले श्रमिकों और इंजीनियरों को भी बधाई दी।

मोदी ने बताया कि लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया गया है। इससे एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता 10 लाख से बढ़कर 35 लाख हो जाएगी। साथ ही, उड़ानों की संख्या भी तीन गुना तक बढ़ सकती है।

07:22 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ा

पीएम मोदी ने कहा- आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसका हिस्सा बन रहा हूं। आज जिन परियोजनाओं से कई लोगों को सुविधा होगी।

07:13 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

40 गांवों में बने 40 जलाशय, किसानों को मिलेगा फायदा

प्रोजेक्ट अमृत हिम सरोवर के तहत लद्दाख के 40 गांवों में 40 जलाशय बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य पानी जमा करके जरूरत के समय इस्तेमाल करना है।

लद्दाख में बर्फ पिघलने से कुछ समय पर्याप्त पानी मिलता है, लेकिन खेती के लिए जरूरी बुवाई के दौरान इसकी कमी हो जाती है।

जलाशयों में पानी जमा होने से किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और उनकी आजीविका को सहारा मिलेगा।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगी।

07:12 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सिंधु घाट पर बनेगा देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क

लेह के सिंधु घाट पर देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लद्दाख में मौजूद हजारों साल पुरानी शैलकलाओं और पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियों को सुरक्षित रखना है।

इन आकृतियों में इंसानों, वन्यजीवों और प्रतीकों के चित्र शामिल हैं, जो प्राचीन मानव जीवन और इतिहास की जानकारी देते हैं। पार्क से इन धरोहरों को नुकसान से बचाने, लोगों को जागरूक करने और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

07:11 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हानू में बनेगा बिजली का नया स्रोत

लद्दाख में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 9 मेगावाट के हानू स्मॉल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। 66 केवी की डबल-सर्किट दाह-हानू-खलत्सी ट्रांसमिशन लाइन भी शुरू हो गई है।

जलविद्युत परियोजना से स्थानीय जल संसाधनों के जरिए बिजली उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, नई ट्रांसमिशन लाइन से बिजली की सप्लाई व्यवस्था मजबूत होगी और नेटवर्क की भरोसेमंदता बढ़ेगी।

07:10 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

298 किमी लंबी सड़क से सेना की आवाजाही होगी आसान

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क बनाई है। यह सड़क लेह के निम्मू को हिमाचल प्रदेश के दरचा से जोड़ेगी और जांस्कर घाटी से होकर गुजरेगी।

इससे श्रीनगर-लेह और मनाली-लेह हाईवे के अलावा लद्दाख पहुंचने का एक और रास्ता मिलेगा। सड़क से सेना के जवानों और जरूरी सामान की आवाजाही आसान होगी।

साथ ही, जांस्कर घाटी के लोगों को अस्पताल, स्कूल और बाजार जैसी सुविधाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी। शिंकुन ला दर्रे से गुजरने के कारण यह सड़क रणनीतिक रूप से भी अहम है।

07:08 AM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

640 करोड़ रुपए में बना लेह एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

लेह के कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल 640 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह 23,800 वर्ग मीटर में फैला है और हर साल करीब 35 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा।

टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके डिजाइन में लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देगी। ऊर्जा की खपत और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए इसमें जियोथर्मल एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है।

इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लद्दाख की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Source link
#Inauguration #Airport #Terminal #Development #Projects

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *