Ind Vs China Hockey Live Score:भारत की वापसी, हरमनप्रीत ने दागा दूसरा गोल; चीन के खिलाफ बढ़त दोगुनी – India Vs China Hockey Live Score: Asian Champions Trophy Ind Vs China Hockey Match Today Result

भारतीय हॉकी टीम
– फोटो : ANI

विस्तार

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज भारत का सामना चीन से हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को हराया था। 

तीसरा क्वार्टर

तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है।

दूसरा क्वार्टर: चीन ने की बराबरी, हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में चीन ने मुकाबले में वापसी की कोशिश तेज कर दी। 17वें मिनट में चीन को पेनल्टी के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसे भुनाने में नाकाम रही। इसके बाद 22वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यांग पेंग ने इस मौके का फायदा उठाते हुए शानदार गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने जल्द ही जवाब दिया। 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। उनके इस गोल से टीम इंडिया ने एक बार फिर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक भारत ने चीन पर 2-1 की बढ़त बना रखी है। अब भारतीय टीम की कोशिश अगले क्वार्टर में इस बढ़त को कायम रखने और अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

पहला क्वार्टर: सुखजीत सिंह ने दिलाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम को 12वें मिनट में सफलता मिली, जब सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के शेष समय में चीन ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। शुरुआती 15 मिनट का खेल समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे था।

Source link
#Ind #China #Hockey #Live #Scoreभरत #क #वपस #हरमनपरत #न #दग #दसर #गल #चन #क #खलफ #बढत #दगन #India #China #Hockey #Live #Score #Asian #Champions #Trophy #Ind #China #Hockey #Match #Today #Result

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *