India Nepal Relations:भारत के सहयोग से नेपाल में बौद्ध साधना भवन का शिलान्यास, सोलुखुम्बु में हो रहा निर्माण – Foundation Stone Laid For A Buddhist Meditation Center In Nepal With India Support, In Solukhumbu

भारत सरकार की वित्तीय सहायता से नेपाल के कोशी प्रदेश के सोलुखुम्बु जिले में लगभग 3.3 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से बौद्ध साधना (गुम्बा) भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास भारतीय दूतावास और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

India Nepal Relations:भारत के सहयोग से नेपाल में बौद्ध साधना भवन का शिलान्यास, सोलुखुम्बु में हो रहा निर्माण – Foundation Stone Laid For A Buddhist Meditation Center In Nepal With India Support, In Solukhumbu

भारत और नेपाल का झंडा
– फोटो : Google Gemini

विस्तार

भारत के सहयोग से नेपाल के कोशी प्रदेश के सोलुखुम्बु जिले की लिखु पिके ग्रामपालिका में बौद्ध साधना (गुम्बा) भवन का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। लगभग 3.3 करोड़ नेपाली रुपये की लागत वाला यह गुम्बा भवन भारत सरकार की वित्तीय सहायता से उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के तहत निर्मित किया जाएगा। यह नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में इस प्रकार की छठी उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना है। लिखु पिके ग्रामपालिका की अध्यक्ष मीना कार्की बस्नेत और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव अजय कुमार सिंह ने गुम्बा भवन की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने नेपाल में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विकास सहयोग की सराहना की। भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच निकट पड़ोसी होने के नाते बहुआयामी और बहुक्षेत्रीय सहयोग है।

Source link
#India #Nepal #Relationsभरत #क #सहयग #स #नपल #म #बदध #सधन #भवन #क #शलनयस #सलखमब #म #ह #रह #नरमण #Foundation #Stone #Laid #Buddhist #Meditation #Center #Nepal #India #Support #Solukhumbu

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *