Indian Cricket:वैभव का भविष्य, रोहित का संन्यास और गिल की कप्तानी; मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट पर रखी राय – Matthew Hayden Speaks On Vaibhav Sooryavanshi, Rohit Sharma And Shubman Gill
“_id”:”6a7c84bd34536c00bf09c0a4″,”slug”:”matthew-hayden-speaks-on-vaibhav-sooryavanshi-rohit-sharma-and-shubman-gill-2026-08-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indian Cricket: वैभव का भविष्य, रोहित का संन्यास और गिल की कप्तानी; मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट पर रखी राय”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:05 PM IST
मैथ्यू हेडन ने वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट में भी सफल होने की क्षमता वाला खिलाड़ी बताया और उनकी मानसिक मजबूती की तारीफ की। वहीं रोहित शर्मा के 2027 विश्व कप भविष्य का फैसला उन्हीं पर छोड़ते हुए हेडन ने शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों से निपटने में सक्षम और अच्छा नेतृत्वकर्ता बताया।
रोहित शर्मा-वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल – फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ छोटे फॉर्मेट तक सीमित नहीं मानते हुए लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता बताई। वहीं, रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर कहा कि उनके भविष्य का फैसला खुद रोहित को करना है। हेडन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की स्थिति और कप्तान शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता पर भी भरोसा जताया।