समय रैना का शो इंडिया गॉट टैलेंट काफी पॉपुलर है. शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक क्लिप जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इसमें आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर के बारे में बात कर रहे थे. इसी बीच कॉमेडियन कुल्लू ने सिंगर अदनान सामी को लेकर ऐसा पंच ड्रॉप किया कि पूरा पैनल लोटपोट हो गया, लेकिन असली गेम तब पलटा, जब खुद अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर आकर इस जोक का सैवेज रिप्लाई दिया.
किस मजाक पर अदनानी सामी को करना पड़ा रिप्लाई
दरअसल आयुष्मान खुराना'उड़ता तीर' को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने बताया, "इसमें मैं एक पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहा हूं, जो इंडिया आता है, लेकिन उसकी याददाश्त चली जाती है. उसे अपनी देशभक्ति तो याद रहती है, लेकिन ये भूल जाता है कि वो किस देश का है और खुद को इंडियन जासूस समझने लगता है." जैसे ही आयुष्मान ने ये प्लॉट बताया, कुल्लू ने तुरंत कहा, "वो अदनान सामी हैं.'' ये रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई और खुद अदनान सामी ने कमेंट सेक्शन में आकर लिखा, ''पहले मुझसे 'राइट्स' लो और फिर फिल्म बनाओ.''

आयुष्मान की एंट्री, समय रैना ने कह दिया ‘डाउनग्रेड’
इसी एपिसोड में समय रैना और आयुष्मान खुराना की केमिस्ट्री भी खूब देखने को मिली. दोनों ने बातचीत के दौरान एक-दूसरे के साथ जमकर मजाक किया. आयुष्मान का स्वागत करते हुए समय ने ‘डाउनग्रेड’ तक कह डाला. समय रैना ने आयुष्मान खुराना की हालिया फिल्म पति पत्नी और वो दो को भी अपने जोक्स का टारगेट बना लिया. कॉमेडियन ने कहा कि टाइटल में ‘वो दो’ से शायद उन दो लोगों की तरफ इशारा था, जिन्होंने फिल्म देखी और बाद में रिफंड मांगने पहुंच गए.
उड़ता तीर फिल्म के बारे में
डायरेक्टर आकाश ए कौशिक के डायरेक्शन में बनी उड़ता तीर में आयुष्मान खुराना (बिलाल अहमद के रोल में) और सारा अली खान लीड रोल्स में हैं. करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये क्रेजी स्पाई कॉमेडी 9 अक्टूबर को थिएटर्स में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ये भी पढ़ें: 'एक्टिंग चुनना ही पहला उड़ता तीर था' Ayushmann Khurrana ने खोला राज, Vicky Donor पर भी उठे थे सवाल
The post India's Got Latent में 'पाकिस्तानी स्पाई' कहने पर अदनान सामी का करारा जवाब, माइक-ड्रॉप रिप्लाई से छा गए सिंगर appeared first on Prabhat Khabar.


