दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की उड़ान को अचानक अपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली। इसके बाद विमान की राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। धुएं की सूचना मिलते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने तुरंत विमान को राजकोट की ओर मोड़ने का फैसला लिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं क्यों दिखा और आगे क्या हुआ?
पायलट को विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को मुंबई की बजाय राजकोट उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन ने क्या तत्काल कार्रवाई की?
- आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। स्थानीय प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। एयरपोर्ट रनवे पर सभी आपात सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। इसके साथ ही राजकोट फायर विभाग की कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर तैनात किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
- यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई। इसके अलावा एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ स्थिति पर नजर रखी और सुरक्षित तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
Source link
#Indigoदबई #स #मबई #आ #रह #उडन #क #रजकट #म #आपतकलन #लडग #सभ #यतर #सरकषत #कय #बदलन #पड #रट #Indigo #Flight #Dubai #Mumbai #Emergency #Landing #Rajkot #Smoke #Warning