Indigo Flight Emergency Landing Hyderabad

Indigo Flight Emergency Landing Hyderabad

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Indigo Flight Emergency Landing Hyderabad

प्लेन में बैठे दूसरे यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।

इंडिगो की दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई।

इंडिगो ने कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया।

इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

वीडियो वायरल, यात्री फायर-फायर चिल्लाते दिखे

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें यात्री फायर-फायर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद वहां बैठे दूसरे यात्री ओवरहेड बिन (सामान रखने वाली जगह) से सामान हटाते दिखाई दे रहे हैं।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग: विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पटना से अहमदाबाद जा रही थी

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 7 अक्टूबर की शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस वक्त प्लेन बिजली की चपेट में आया, उस समय वह करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 150 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Indigo #Flight #Emergency #Landing #Hyderabad

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *