दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। सिंधू को महिला एकल वर्ग में विश्व की नंबर एक आन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सिंधू के हाल के दिनों में यंग के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। सिंधू को पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी उनके खिलाफ हार मिली थी और अब गुरुवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में वह यंग से 17-21, 14-21 से हार गईं।
हरिहरन-अर्जुन पहली बार क्वार्टर फाइनल में
सिंधू का गत ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ हार का सिलसिला 10 मैचों तक पहुंच गया और वह अपनी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अब तक जीत नहीं दर्ज कर सकी हैं। वहीं, हरिहरन अमसाकारुनन और एमआर अर्जुन की पुरुष युगल ने अपने से ऊंच रैंकिंग वाली आरोन ताई और कांग खाई जिंग की मलयेशियाई जोड़ी को राउंड ऑफ 16 के मैच में 16-21, 21-15, 21-19 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मलयेशियाई जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड के ओपनिंग राउंड में सात्विक-चिराग की जोड़ी को हराया था। अब हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त गोह जी फेई और नूर इज्जुद्दीन की मलयेशियाई जोड़ी से होगा।
Source link
#Indonesia #Openपव #सध #क #इडनशय #ओपन #म #सफर #थम #वशव #नबर #एक #यग #स #मल #हर #हरहरनअरजन #जत #Sindhu #Suffered #Defeat #World #Young #Hariharanarjun #Pair #Quarters #Indonesia #Open


