Indonesia:pm मोदी ने जकार्ता में किया नेहरू को याद, पहले पीएम ने कैसे मजबूत किए थे इंडोनेशिया से रिश्ते? – Pm Narendra Modi Remembers Jawaharlal Nehru In Indonesia Sukarno Subianto Bandung Conference News And Updates
“_id”:”6a4cdf655a8671ce33051d86″,”slug”:”pm-narendra-modi-remembers-jawaharlal-nehru-in-indonesia-sukarno-subianto-bandung-conference-news-and-updates-2026-07-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indonesia: PM मोदी ने जकार्ता में किया नेहरू को याद, पहले पीएम ने कैसे मजबूत किए थे इंडोनेशिया से रिश्ते?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों की साझा विरासत और संस्कृति पर बात की। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि दोनों देश इतिहास के अहम मोड़ पर खड़े हैं और साझा विकास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रामायण काल से जुड़े हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में किया जवाहरलाल नेहरू का जिक्र। – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण’ देकर सम्मानित किया। पीएम ने इसके बाद इंडोनेशिया की संसद को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने इस सम्मान के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और देश की जनता का आभारत जताया। पीएम ने इस दौरान भारत-इंडोनेशिया के संबंधों के इतिहास पर भी बात की। इस बीच मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांदुंग कॉन्फ्रेंस (1955) में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो और भारत के प्रधानमंत्री नेहरू ने दुनिया को संदेश दिया कि स्वतंत्र देशों को अपने फैसले खुद लेने का पूरा अधिकार है।
पीएम के इस संबोधन से ठीक पहले कांग्रेस ने भी एक बयान जारी किया। इसमें पार्टी ने बताया कि इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान इससे पहले नेहरू को मिल चुका है। वह भी मरणोपरांत। कांग्रेस ने एक्स पर इस पोस्ट के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर तंज भी कसा।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह चर्चाएं तेज हैं कि आखिर भारत की आजादी के बाद इंडोनेशिया से हमारे रिश्ते कैसे थे? दोनों देश ऐतिहासिक स्तर पर किस तरह जुड़े हैं? भारत के पहले पीएम की दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने में क्या भूमिका रही? पीएम मोदी ने जिस बांदुंग कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया, वहां भारत और इंडोनेशिया के पहले राष्ट्राध्यक्षों ने क्या संदेश दिया था? आइये जानते हैं…