इंदौर के छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मल्हारगंज क्षेत्र के रहवासियों ने घरों में भूकंप जैसे तेज झटके महसूस होने का दावा किया। उनका आरोप है कि मेट्रो की खुदाई और भारी मशीनों के संचालन से मकान कांपने लगे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया।
गुस्साए रहवासी बड़ी संख्या में निर्माण स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मेट्रो का काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि कंपन के कारण कई मकानों में दरारें आने लगी हैं और परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्टेशन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मशीनों से तेज शोर भी हो रहा है, जिससे लोगों को अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
रहवासियों ने मांग की कि पहले क्षेत्र की तकनीकी जांच कराई जाए, प्रभावित मकानों का सर्वे कराया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद रहवासी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध के चलते मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य भी रोक दिया गया।
विरोध की सूचना मिलने पर दिल्ली से लौटे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रात में मौके पर पहुंचे और रहवासियों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्ण चैतन्य से भी बातचीत की। आश्वासन मिलने के बाद रहवासी निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद तय हुआ कि शनिवार से मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य फिर शुरू किया जाएगा।
Source link
#Indore #इदर #क #छट #गणपत #मटर #सटशन #पर #खदई #स #कप #मलहरगज #क #घर #भकप #जस #झटक #स #सहम #रहवस



