Indore: इंदौर के होटल में शराब कारोबारी जीतू साहू की मौत, टॉप फ्लोर से गिरने का CCTV आया सामने

Indore: इंदौर के होटल में शराब कारोबारी जीतू साहू की मौत, टॉप फ्लोर से गिरने का CCTV आया सामने

बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शहर के शराब कारोबारी जीतू साहू की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने होटल परिसर और आसपास के साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि मृतक जीतू साहू बाणगंगा क्षेत्र के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल गए थे। इसी दौरान वह होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गए। घटना की सूचना होटल प्रबंधन ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पढ़ें: एमपी में गजब मामला: पेंशन निकालने पहुंचे आदिवासी परिवार के उड़ गए होश, खाते में दिखे 7.40 अरब रुपये; जांच जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, घटना के समय जीतू साहू के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि जीतू साहू इंदौर में शराब कारोबार के साथ-साथ रियल एस्टेट के व्यवसाय से भी जुड़े थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

Source link
#Indore #इदर #क #हटल #म #शरब #करबर #जत #सह #क #मत #टप #फलर #स #गरन #क #CCTV #आय #समन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *