Indore: इंदौर में 30 जुलाई को  बनेगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड, शहरवासियों से पांच लाख सेल्फी लेने की अपील

Indore: इंदौर में 30 जुलाई को बनेगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड, शहरवासियों से पांच लाख सेल्फी लेने की अपील

स्वच्छता में देश में मिसाल बन चुके इंदौर अब जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। भारत सरकार के ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के अंतर्गत इंदौर में 6 प्रकार के पृथक कचरे के साथ 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से शहर ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है और शहरवासियों से इसमें सहभागी बनने की अपील की गई है।

 

दरअसल, इंदौर में अलग-अलग प्रकार का कचरा पृथक (सेग्रीगेट) होकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुँचता है। इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाने में यही व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण रही है।स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत इंदौर के सभी 85 वार्डों में नागरिकों के साथ-साथ सफाई मित्र, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन तथा रहवासी संघ गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे।

 

नगर निगम के सभी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। वार्ड के अलावा जोन स्तर पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस सेल्फी अभियान का समन्वय करेंगे।

 

इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास का उद्देश्य यह संदेश देना है कि इंदौर में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की शुरुआत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और नागरिक से होती है। कचरे का सही पृथक्करण ही उसके वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग को संभव बनाता है।

 

नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी नागरिक 30 जुलाई को अपने घर या प्रतिष्ठान में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल हों। इंदौर की स्वच्छता केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि शहरवासियों, सफाई मित्रों, वाहन चालकों, हेल्परों और स्वच्छता सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Source link
#Indore #इदर #म #जलई #क #बनग #सवचछत #क #वशव #रकरड #शहरवसय #स #पच #लख #सलफ #लन #क #अपल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *