Indore: एडम्स एली रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता-मिर्च पाउडर में कीड़े मिलने पर लाइसेंस निलंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाईपास स्थित रेस्टोरेंट एडम्स एली में जांच के दौरान 10 से अधिक एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ पाए गए, जिनको मौके पर ही संचालक के माध्यम से नष्ट कराया गया। यहां पिस्ता, मिर्च पाउडर और सौंफ में कीड़े भी पाए गए। वहीं, अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर रेस्टोरेंट की खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित कर दी गई।

बिचोली मर्दाना स्थित मेहता फार्म हाउस में संचालित एडम्स एली रेस्टोरेंट का खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर टीम जांच करने पहुंची। टीम को खाद्य पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट तथा खाद्य निर्माण और हैंडलिंग में लगे कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक ही डीप फ्रीजर में रखा जाना पाया गया। परिसर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी अन्य कमियां भी सामने आईं।

लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

गंभीर अनियमितताओं, खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं करने, खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 की अनुसूची-4 का उल्लंघन और अस्वच्छ परिस्थितियों के चलते खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) के प्रावधान के तहत रेस्टोरेंट की खाद्य अनुज्ञप्ति आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। गौरतलब है कि, बाईपास स्थित इस रेस्टोरेंट में रूफटॉप पार्टी प्लेस है

यह भी पढ़ें- इंदौर में 40 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी सड़क की खुली पोल, नर्मदा लाइन की टेस्टिंग में धंसी रोड

छह नमूने जांच के लिए भेजे

अधिकारियों ने जांच के साथ ही पनीर, दही, मिर्च पाउडर, सौंफ, पिस्ता और राजमा चित्रा के छह नमूने लिए हैं। इन्हें खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार, रेस्टोरेंट के खिलाफ पूर्व में दो प्रकरण न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं। दोनों मामलों में प्रतिष्ठान पर अर्थदंड लगाया गया था। वर्तमान में दोनों प्रकरण अपीलीय ट्रिब्यूनल में लंबित हैं।

Source link
#Indore #एडमस #एल #रसटरट #पर #खदय #वभग #क #छप #पसतमरच #पउडर #म #कड #मलन #पर #लइसस #नलबत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *