Indore: एडीजी के दबाव में साल भर रोकी गिरफ्तारी, मेकअप आर्टिस्ट सहित पांच को जेल

Indore: एडीजी के दबाव में साल भर रोकी गिरफ्तारी, मेकअप आर्टिस्ट सहित पांच को जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। पलासिया पुलिस ने शनिवार को मेकअप आर्टिस्ट अवलील सलूजा सहित पांच को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक एडीजी के दबाव में केस दबा कर बैठी थी। पीड़ितों ने कोर्ट में परिवाद दायर कर जानलेवा हमले की धारा बढ़वा ली। आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने विवेचक की खिंचाई की और पांचों को गिरफ्तार करवाया।

मामला पिछले साल 10 जून का है। संगम नगर निवासी कानून के छात्र के साथ अवलीन सलूजा,अमृत गुरुदत्ता,गुरुशरण गुरुदत्ता और गुरशान ने हमला कर दिया था। पीड़ित छात्र साथी साहेबसिंह बेदी(होटल संचालक) के साथ साकेत नगर चौराहा पर नास्ता कर रहा था।

आरोपितों ने कार को टक्कर मारी और युवकों की पिटाई कर दी। घटना के वक्त एडीजी का बैठा भी आरोपितों की कार में बैठा था। पुलिस ने एडीजी के दबाव में युवकों को पकड़ लिया। मंत्री तुलसी सिलावट के काल करने पर पुलिस ने छात्रों की एफआईआर दर्ज की लेकिन गिरफ्तारी से बचती रही।

एक साल तक पुलिस केस डायरी दबा कर बैठी रही। पिछले महीने पीड़ितों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार की कोर्ट में परिवार दायर कर धारा बढ़ाने की मांग की। घायलों ने मेडिकल रिपोर्ट और गवाह भी प्रस्तुत किए।

17 जुलाई को कोर्ट ने जानलेवा हमले की धारा बढ़ा दी और आरोपितों को गिरफ्तार कर वारंट जारी कर दिए। स्वजन ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की।

टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी ने शनिवार को पांच आरोपित अवलीन,अमृत गुरुदत्ता उर्फ राजा,गुरुसिमर जुनेजा,गुरुशान उर्फ रीत और इंद्रपाल उर्फ बाबी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। सुनवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपितों का जेल वारंट बना दिया।

एडीजी के दबाव में टीआई ने थाने से छोड़े आरोपित

पुलिस ने विवेचना के दौरान नोटिस तामिली के लिए आरोपितों को थाने बुलाया लेकिन एडीजी ने डीसीपी को फटकार लगा कर थाने से छुड़वा दिया। अफसरों ने तय किया कि एडीजी के रिटायर होने पर कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही एडीजी पद से हटे पुलिस एक्शन में आ गई। इस बार कानोंकान भनक नहीं लगने दी और थाने लाकर गिरफ्तारी दर्शा दी। हाईप्रोफाइल परिवार के युवकों की गिरफ्तारी से कोर्ट और थाना में गहमागहमी की स्थिति बन गई।

Source link
#Indore #एडज #क #दबव #म #सल #भर #रक #गरफतर #मकअप #आरटसट #सहत #पच #क #जल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *