इंदौर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज स्कूल में दूषित भोजन के सेवन से बच्चों के बीमार होने के बाद खाद्य विभाग ने स्कूल की कैंटीन सील कर दी है। इस कारण मंगलवार को अधिकांश स्कूली बच्चे घरों से टिफिन लेकर गए।
सोमवार शाम को स्कूल प्रबंधन की ओर से पालकों को सूचना दी गई थी कि स्कूल में कैंटीन बंद होने के कारण लंच उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। हालांकि, कई पालकों तक यह सूचना नहीं पहुंची और वे अपने बच्चों को टिफिन नहीं दे पाए।
योग दिवस मनाने के बाद दिया गया था खाना
शनिवार को स्कूल में योग दिवस मनाया गया था। इसके बाद बच्चों को भोजन दिया गया। घर लौटने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। रविवार को भी स्कूल प्रबंधन के पास बच्चों के बीमार होने की शिकायतें पहुंचीं, लेकिन सोमवार को कुछ परिजन जब स्कूल पहुंचे और हंगामा किया, तब घटना का पता चला। दूषित भोजन के कारण लगभग डेढ़ सौ स्कूली बच्चे बीमार हुए हैं। कुछ बच्चे सोमवार को स्कूल पहुंचे और उन्होंने बताया कि वे अस्वस्थ हैं, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मामला बढ़ने के बाद खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और चार घंटे की जांच के बाद कैंटीन और रसोईघर (किचन) को सील कर दिया। उधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के बीमार होने संबंधी 35 ई-मेल प्राप्त हुए हैं। भोजन की गुणवत्ता का हमेशा ध्यान रखा जाता है। हमने प्रशासन की जांच में पूरा सहयोग किया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जांच के दौरान स्कूल में कुछ मसाले और अचार एक्सपायरी डेट के पाए गए हैं। विभाग ने पनीर, आइसक्रीम, मसाले, तेल, नमकीन, दाल तथा पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं।
Source link
#Indore #दषत #भजन #क #बद #सकल #क #कटन #सल #घर #स #टफन #लकर #गए #सकल #बचच


