Indore: पार्ट टाइम जाब के नाम पर 10 लाख आठ हजार की ऑनलाइन ठगी

Indore: पार्ट टाइम जाब के नाम पर 10 लाख आठ हजार की ऑनलाइन ठगी

टेलीग्राम पर ऑनलाइन जाब और कमीशन मिलने की बात बताई गई। एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें एनएससी रिसपेस्ट”” के नाम से एक विज्ञापन आया। होटल-रेस…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 10:59:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 11:04:24 PM (IST)

Indore: पार्ट टाइम जाब के नाम पर 10 लाख आठ हजार की ऑनलाइन ठगी
इंदौर में साइबर ठगी।

HighLights

  1. अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर जमा कराई राशि।
  2. होटल-रेस्टोरेंट की लिंक भेजकर रेटिंग देने की बात कही गई।
  3. इस दौरान नाम, पता और अकाउंट की जानकारी भी ले ली गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में निवासी महिला से पार्ट टाइम जाब के नाम पर 10 लाख आठ हजार रुपए की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इंस्टाग्राम पर जाब का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर होटल-रेस्टोरेंट की रेटिंग देने के बदले कमीशन का झांसा दिया।

शुरुआत में कमीशन के रूप में राशि लौटाकर भरोसा जीता गया। फिर अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर राशि जमा कराई गई। शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार इति जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज किया। जैन ने बताया कि जुलाई में वह इंस्टाग्राम चला रही थीं और पार्ट टाइम जाब की तलाश में थीं। एक विज्ञापन देखा। उसमें दिए नंबर पर काल करने के बाद वाट्सएप पर मैसेज आया।

टेलीग्राम पर ऑनलाइन जाब और कमीशन मिलने की बात बताई गई। एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें “एनएससी रिसपेस्ट”” के नाम से एक विज्ञापन आया। होटल-रेस्टोरेंट की लिंक भेजकर उस पर रेटिंग देने की बात कही गई। इस दौरान नाम, पता और अकाउंट की जानकारी भी ले ली गई।

शुरुआत में दो रेटिंग देने के बाद एक हजार रुपए पर 30 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही। जितनी ज्यादा राशि जमा की जाएगी, उतना ही ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इसके बाद रिकूमनी दशोरे नाम की युवती के अकाउंट में राशि जमा कराई गई। फिर दूसरे पेज पर जोड़कर उसे प्रोफेशनल पेज बताया गया और अकाउंट में दो हजार रुपए और जमा करवाए गए। फिर 3900 रुपए मुनाफे के तौर पर वापस दिए गए।

एक रेटिंग करने पर 900 रुपए कमीशन भी दिया। इससे जैन को भरोसा हो गया और उन्होंने आगे भी राशि जमा करना शुरू कर दिया। जैन के अनुसार इंस्टाग्राम पर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए एक अकाउंट में सीधे मुनाफा दिखाई देगा। यह राशि कुछ समय बाद निकाली जा सकेगी।

उन्होंने 25 हजार, 15 हजार और 75 हजार रुपए जैसे बड़े ट्रांजेक्शन किए। सभी भुगतान करने के बाद उन्हें “एनएससी कंट्रोल डिपार्टमेंट”” के इंस्टाग्राम पेज पर बात करने के लिए कहा गया। वहां बताया गया कि उनका एनएससी अकाउंट बंद हो गया है।

कहा कि अभी किए गए निवेश की राशि 30 प्रतिशत कमीशन के साथ वापस करेंगे। जैन से अलग-अलग नंबरों पर बात कर राशि जमा कराई। इस तरह उन्होंने कुल 10 लाख आठ हजार रुपए अलग खातों में जमा कर दिए। बाद में पता चला कि निवेश के नाम पर आनलाइन ठगी हुई है।

Source link
#Indore #परट #टइम #जब #क #नम #पर #लख #आठ #हजर #क #ऑनलइन #ठग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *