Indore: भाजपा नेता व पार्षदों के बीच पानी भरने की बात पर विवाद, पथराव कर वाहनों के कांच फोड़े; चार लोग घायल

Indore: भाजपा नेता व पार्षदों के बीच पानी भरने की बात पर विवाद, पथराव कर वाहनों के कांच फोड़े; चार लोग घायल

इंदौर में जलसंकट अब विवाद की वजह बन गया है। आजाद नगर क्षेत्र में हाइड्रेंट पर उस वक्त विवाद हो गया, जब एक भाजपा नेता नीले ड्रम लेकर पानी भरने पहुंचा। उनका आरोप है कि पार्षद मलखान सिंह कटारिया ने उसे पानी भरने से रोका। इससे विवाद बढ़ गया और भाजपा नेता व पार्षद की तरफ से लोग आ पहुंचे। बात बिगड़ती चली गई और दोनों पक्षों ने पथराव किया तथा वाहनों के कांच भी फोड़ दिए। विवाद के कारण चार लोगों को चोटें आई हैं।

 

बाद में दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो वहां भी विवाद हो गया। भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस को लाठियां भांजकर भीड़ को थाने से हटाना पड़ा।नगर निगम के हाइड्रेंट पर रोज वाहनों से पानी भरा जाता है।

भाजपा नेता केशव मीणा रात को ऑटो रिक्शा में खाली ड्रम लेकर पानी भरने पहुंचा था, लेकिन वहां दूसरे टैंकर भर रहे थे। इस कारण पार्षद कटारिया ने पानी भरने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच पार्षद के एक समर्थक ने बिजली का कटआउट निकाल दिया, जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई। इससे बात और बढ़ गई।

 

इसके बाद पार्षद का बेटा बिज्जू भी मौके पर आ गया। उसने केशव और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और ऑटो रिक्शा के कांच फोड़ दिए। इसके बाद केशव और उसके साथियों ने भी पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। इस कारण बिज्जू के सिर पर चोट आई और उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ा।बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां भी विवाद नहीं थमा। देर रात तक थाने पर हंगामे की स्थिति बनी रही। कुछ भाजपा नेताओं ने भी हस्तक्षेप कर मामला सुलझाने की कोशिश की।

Source link
#Indore #भजप #नत #व #परषद #क #बच #पन #भरन #क #बत #पर #ववद #पथरव #कर #वहन #क #कच #फड #चर #लग #घयल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *