Indore: विपिन रघुवंशी ने कहा-सोनम ने मेरे भाई की हत्या की, लेकिन कोर्ट में हमेशा झूठ बोला

Indore: विपिन रघुवंशी ने कहा-सोनम ने मेरे भाई की हत्या की, लेकिन कोर्ट में हमेशा झूठ बोला

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी शुरुआत से ही इस मामले में झूठ बोलती रही है। उन्होंने कहा कि सोनम और उसके परिवार के सदस्यों ने राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर हमेशा गलत बयान दिए हैं। विपिन ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और सोनम को सजा जरूर मिलेगी। यदि कोर्ट उन्हें गवाही या पूछताछ के लिए बुलाएगी तो वे जाने के लिए तैयार हैं।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के आचरण पर सवाल उठाते हुए उसे आत्मसमर्पण कर मुकदमे का सामना करने की सलाह दी। सोनम पर मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उसने अपने प्रेमी राजा कुशवाह और उसके तीन साथियों के साथ हत्या की साजिश रची थी। अन्य चार आरोपियों ने भी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई, लेकिन वह नामंजूर हो चुकी है।

 

विपिन ने कहा कि सोनम राजा की हत्या में शामिल है। इसके पुख्ता सबूत हैं, फिर भी वह जमानत पर जेल से बाहर है। सोनम ने मेरे छोटे भाई की हत्या के मामले में शुरू से ही झूठ बोला है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हमें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। विपिन ने कहा कि वे राजा रघुवंशी की मौत के बाद कई बार मेघालय जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में मेघालय पुलिस या वहां की किसी अदालत से उन्हें पूछताछ या गवाही के लिए बुलाया जाता है, तो वे अवश्य जाएंगे। हम राजा रघुवंशी के लिए न्याय चाहते हैं।

 

आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी को पिछले साल 9 जून को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह शिलांग जिला जेल में दस महीने से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुई। मेघालय सरकार ने उसकी जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

Source link
#Indore #वपन #रघवश #न #कहसनम #न #मर #भई #क #हतय #क #लकन #करट #म #हमश #झठ #बल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *