Indore: शिवगंगे की पहाड़ी में अद्वैत की सर्चिंग बंद,अब दूसरे एंगलों पर भी जांच जारी

बेंगलुरु की पहाड़ी में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए इंदौर के इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय की तलाश पुलिस ने फिलहाल रोक दी है। आठ दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस आत्महत्या के एंगल के बजाय आपराधिक घटना या खुद लापता होने की आशंका समेत दूसरे एंगलों पर जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि अद्वैत पहाड़ी पर ही होता तो अब तक उसका सुराग मिल जाना चाहिए था।

 

अद्वैत को तलाशने के लिए 100 से ज्यादा लोगों की टीम ने शिवगंगे पहाड़ी का चप्पा-चप्पा छान मारा। पहाड़ी के तेज ढलान वाले हिस्सों पर भी विशेष फोकस किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को अद्वैत का स्वेटर, मोबाइल फोन और ड्रोन मिला। वह जिस स्कूटर को किराए पर लेकर ट्रेकिंग के लिए गया था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 

जहां अद्वैत का मोबाइल फोन और ड्रोन मिला, उसके दो किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ड्रोन के अलावा पहाड़ी पर चढ़ने वाले एक विशेषज्ञ की भी मदद ली गई। इसके बावजूद अद्वैत का पता नहीं चल सका, जिसके बाद बचाव दल ने फिलहाल खोजी अभियान रोक दिया है।

 

पुलिस अद्वैत के लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री के आधार पर आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही थी। हालांकि, अब अधिकारी दूसरे संभावित एंगलों पर भी जांच आगे बढ़ा रहे हैं। शिवगंगे पहाड़ी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिस दिन अद्वैत लापता हुआ, उस दिन पहाड़ी पर काफी पर्यटक मौजूद थे। ऐसे में उसके साथ आपराधिक घटना होने की संभावना कम मानी जा रही है, लेकिन पुलिस इस एंगल को पूरी तरह खारिज नहीं कर रही है।

 

जिस जगह अद्वैत का स्वेटर, मोबाइल फोन और ड्रोन मिला, वहां सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बावजूद अद्वैत का कोई पता नहीं चला। अधिकारियों को यह बात भी अजीब लग रही है, क्योंकि हादसे या आत्महत्या की स्थिति में सामान का इस तरह अलग-अलग जगहों पर मिलना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संभावित एंगलों के आधार पर अद्वैत की तलाश और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Source link
#Indore #शवगग #क #पहड #म #अदवत #क #सरचग #बदअब #दसर #एगल #पर #भ #जच #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *