इस ग्रुप का गोकुल नामक व्यक्ति एडमिन था। इसके बाद भाग्यश्री नामक युवती ने बात की और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए कहा। आरोपितों ने अलग अलग खातों में …और पढ़ें

HighLights
- आरोपितों ने खातों में 33 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
- वीरेंद्र को उसमें निवेश की राशि और मुनाफा दर्शाया जाता था।
- अकाउंट में लाखों रुपये जमा होने पर वीरेंद्र ने रुपये मांगे।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। साइबर अपराधियों ने व्यवसायी से एक व्यवसायी को शेयर में निवेश का झांसा दिया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपितों के मोबाइल बंद होने पर व्यवसायी ने अपराध शाखा से संपर्क किया और धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई। गिरोह में एक महिला भी शामिल है जो ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए काल लगाती थी।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र वर्मा द्वारा 33 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले साल मई में उसके पास मैसेज आया था। वीरेंद्र को मार्गन एंजल ब्रोकर फर्म के ग्रुप में शामिल कर लिया और शेयर मार्केट में निवेश करने पर 30 प्रतिशत मुनाफा का प्रलोभन दिया।
इस ग्रुप का गोकुल नामक व्यक्ति एडमिन था। इसके बाद भाग्यश्री नामक युवती ने बात की और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए कहा। आरोपितों ने अलग अलग खातों में 33 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
आरोपितों ने फर्जी अकाउंट भी बना दिया था। वीरेंद्र को उसमें निवेश की राशि और मुनाफा दर्शाया जाता था। अकाउंट में लाखों रुपये जमा होने पर वीरेंद्र ने रुपये मांगे तो आरोपित टालने लगे और मोबाइल बंद कर लिए।
रिटायर अधिकारी से 51 हजार की ठगी
कनाड़िया पुलिस ने रिटायर अधिकारी रामवृक्ष उईके की शिकायत पर भी आन लाइन धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईपीएफओ से रिटायर उईके का जीपीओ स्थित बैंक में खाता है। आरोपितों ने उनके खाते से 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
Source link
#Indore #शयर #खरदन #क #झस #दकर #वयवसय #स #लख #क #धखधड #गरह #म #एक #महल #भ #शमल


