Indore News:अगस्त माह तक मिलेगी इंदौर चिडि़याघर में 14-डी थिएटर की सौगात, 100 रुपये तक होगा किराया

Indore News:अगस्त माह तक मिलेगी इंदौर चिडि़याघर में 14-डी थिएटर की सौगात, 100 रुपये तक होगा किराया

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अगस्त माह तक दर्शकों को आधुनिक तकनीक से जुड़ा नया आकर्षण देखने को मिलेगा। चिड़ियाघर में तैयार किया जा रहा 14-डी थिएटर लगभग तैयार हो चुका है और अगस्त तक इसके शुरू होने की संभावना है। प्रबंधन के अनुसार फिलहाल तकनीकी परीक्षण और ट्रायल चल रहा है, ताकि शुरुआत के बाद दर्शकों को किसी तरह के व्यावधान का सामना न करना पड़े।

 

यह देश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा जहां 14-डी थिएटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले वर्ष मार्च में पीपीपी मॉडल आधार पर काम शुरू किया गया था। जिस स्थान पर थिएटर विकसित किया गया है, वह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिसे अब आधुनिक मनोरंजन के रूप में विकसित किया गया है।

 

14-डी थिएटर में दर्शकों को केवल फिल्म देखने का अनुभव नहीं मिलेगा, बल्कि वे दृश्यों को महसूस भी कर सकेंगे। यदि स्क्रीन पर बादलों की गर्जना दिखाई जाएगी तो उसकी आवाज और कंपन का अनुभव होगा। बारिश के दृश्य के दौरान पानी की हल्की फुहारें महसूस होंगी, जबकि तेज हवा वाले दृश्यों में हवा का प्रभाव भी दर्शकों तक पहुंचेगा। पहाड़ों से नीचे उतरने या तेज गति से आगे बढ़ने जैसे दृश्यों में सीटें भी उसी अनुरूप हिलेंगी, जिससे वास्तविकता जैसा रोमांच पैदा होगा।

 

प्रबंधन के मुताबिक थिएटर में कुल 14 विशेष इफेक्ट्स एक साथ काम करेंगे। इनमें ध्वनि, कंपन, गति, हवा, पानी महसूस कराने की तकनीकें शामिल हैं, जो दर्शकों को आभासी दुनिया का जीवंत अनुभव देंगी।

 

चिड़ियाघर में केवल 14-डी थिएटर ही नहीं, बल्कि कई अन्य नई सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इनमें होलोग्राम जू प्रमुख आकर्षण होगा, जहां दर्शकों को हवा में जीव-जंतुओं की थ्रीडी आकृतियां दिखाई देंगी। इससे ऐसा महसूस होगा मानो जानवर उनके सामने मौजूद हों। इसके अलावा जंगल सफारी, आकर्षक वॉटरफॉल, आधुनिक कैफेटेरिया और भूलभुलैया जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।   

Source link
#Indore #Newsअगसत #मह #तक #मलग #इदर #चडयघर #म #14ड #थएटर #क #सगत #रपय #तक #हग #करय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *