Indore News: इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

इंदौर के चिकमंगलूर चौराहा स्थित श्रम शिविर के पास एक दुकान पर खाद्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को बारिश के दौरान इंदौर निवासी पीयूष मौर्य ने रतलाम नमकीन से गरमा गरम समोसा खरीदा। उन्होंने जैसे ही समोसे का एक टुकड़ा खाया, उसमें मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। युवक ने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी।

दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई बहस

घटना के बाद पीड़ित पीयूष मौर्य और दुकानदार के बीच काफी बहस हुई। पीयूष के मुताबिक, दुकानदार ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि कॉकरोच गलती से आ गया होगा और इंसान से गलती हो जाती है, इसे जानबूझकर नहीं डाला गया है। दुकानदार ने यह भी कहा कि अगर वीडियो बनाना है तो बना लो। इसके बाद दुकानदार ने कहा कि चाहे तो शिकायत कर दो, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन में दर्ज करवा दी। 

साफ-सफाई और रखरखाव पर खड़े हुए सवाल

समोसे में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतना आवश्यक होता है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त की है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई 

मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों ने मौके से समोसे, चटनी और पानी के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग ने मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Source link
#Indore #News #इदर #क #परसदध #दकन #क #समस #म #मल #ककरच #खदय #वभग #न #जच #क #लए #भज #सपल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *