कारगिल से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की दूरी इंदौर के धावक कार्तिक जोशी ने दौड़कर पूरी की है।कार्तिक ने कारगिल से कन्याकुमारी तक की यात्रा का लक्ष्य 55 दिनों में पूरा करने का रखा था, लेकिन उन्हें इसमें दो माह का समय लगा। इस दौड़ के दौरान उन्हें अलग-अलग तरह के मौसम का सामना भी करना पड़ा। कश्मीर घाटी की बर्फ से जमी वादियों से लेकर केरल की गर्मी और महाराष्ट्र की बारिश के बीच उन्होंने यह दौड़ पूरी की। बुधवार को कार्तिक दौड़ते हुए कन्याकुमारी पहुंचे, जहां खेल संगठनों ने उनका स्वागत किया।
कार्तिक ने इस मैराथन की शुरुआत 2 मई को कारगिल से की थी। इस मैराथन का उद्देश्य देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इसके अलावा उन्होंने कारगिल से कन्याकुमारी तक देश एक है का संदेश भी दिया। यह दौड़ देश के सात राज्यों से होकर गुजरी।
कार्तिक ने बताया कि वे हर दिन 75 किलोमीटर दौड़ते रहे। कभी उन्हें माइनस 2 डिग्री तापमान में दौड़ना पड़ा, तो कभी 44 डिग्री की भीषण गर्मी में। उन्होंने पहाड़ों की चढ़ाई भी की और ढलानों पर भी दौड़े।
कार्तिक ने कहा कि उन्होंने कई मैराथनों में भाग लिया है, लेकिन यह दौड़ उनके जीवन की सबसे यादगार दौड़ रहेगी, क्योंकि इस दौरान उन्हें देश की संस्कृति और भाषा के अलग-अलग रंग देखने को मिले। दौड़ते समय उन्होंने कई लोगों से रुककर बातचीत भी की।
24 वर्षीय कार्तिक पिछले 9 वर्षों से दौड़ रहे हैं और अब तक 75 हजार किलोमीटर से अधिक की दौड़ पूरी कर चुके हैं। कार्तिक चार दिन बाद इंदौर लौटेंगे, जहां खेल संगठन उनका स्वागत करेंगे।
Source link
#Indore #News #इदर #क #करतक #जश #न #पर #क #करगल #स #कनय #कमर #तक #दड #चर #हजर #कम #दड



