Indore News: इंदौर के 900 करोड़पतियों का सीक्रेट ग्रुप, दुबई से भारत तक फैला रहा व्यापार, जानिए कैसे?

Indore News: इंदौर के 900 करोड़पतियों का सीक्रेट ग्रुप, दुबई से भारत तक फैला रहा व्यापार, जानिए कैसे?

दुबई की धरती पर इंदौरियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब अपनी मिट्टी से जुड़े लोग एक मंच पर आते हैं, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (IIBN) के तत्वावधान में आयोजित भव्य प्रोफेशनल बिजनेस मीट में लगभग 200 से अधिक इंदौरी प्रोफेशनल्स, उद्योगपति और व्यवसायी शामिल हुए। इस सम्मेलन ने प्रवासी भारतीयों के बीच एकता और व्यापारिक सहयोग की एक नई मिसाल पेश की है।

नेटवर्क की ताकत ही सफलता का आधार

आयोजक कमिटी के सदस्य प्रेम भाटिया, अजय कासलीवाल, अंजू भाटिया, मनोज झारिया और नासिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क में अपने इंदौर और आसपास के 900 लोग जुड़े हुए हैं। इस मंच पर सफल प्रोफेशनल्स और बिजनेस ओनर्स आपस में महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर एक-दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जो भी इंदौर से अपने बिजनेस के सिलसिले में यहां आते हैं, उनके लिए अपने 900 लोगों का यह विशाल नेटवर्क हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है।

व्यापारिक सहयोग के लिए आगे आए सभी

इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल एक औपचारिक बैठक करना नहीं था, बल्कि इंदौर और आसपास के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना, आपसी विश्वास को मजबूत करना और एक-दूसरे का व्यवसाय बढ़ाओ की भावना को धरातल पर साकार करना था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से परिचय किया, अपने व्यवसाय और प्रोफेशन की विस्तृत जानकारी साझा की, तथा भविष्य में आपसी रेफरल के जरिए एक-दूसरे के व्यापार को बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

एक परिवार की तरह खड़ा किया है संगठन

इसके प्रमुख सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में IIBN केवल एक बिजनेस नेटवर्क मात्र नहीं रह गया है, बल्कि दुबई में बसे इंदौरियों का एक आत्मीय परिवार बन चुका है। किसी भी सदस्य को कोई जरूरत या समस्या आने पर पूरा समूह पूरी ताकत के साथ उसके सहयोग में खड़ा रहता है। यही अपनापन और सामूहिक भावना इस मंच की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इस विशेष अवसर पर सभी सदस्यों की जानकारी, संपर्क विवरण और व्यवसायों को शामिल करते हुए एक विशेष बिजनेस डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया, जिससे व्यापारिक संपर्क और मजबूत होंगे। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रायोजकों का भी सम्मान किया गया।

इंदौर के स्वाद और संस्कृति का संगम

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी उपस्थित अतिथियों ने इंदौर के विश्वप्रसिद्ध व्यंजनों का भरपूर स्वाद लिया, जिसने सभी को अपने गृहनगर की याद दिला दी। विदेश की धरती पर इंदौर का पारंपरिक स्वाद, अपनापन और भाईचारा देखकर हर सहभागी भावुक और अत्यधिक उत्साहित नजर आया। IIBN का यह सफल आयोजन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इंदौर की वैश्विक पहचान केवल स्वाद और स्वच्छता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एकता, सहयोग, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी भी इंदौरियों की सबसे बड़ी ताकत है।

विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुबई में बसे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, आईटी स्पेशलिस्ट और चार्टेड अकाउंटेंट बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुए। दुबई में इंदौरियों ने पूरी दुनिया को यह सकारात्मक संदेश दिया है कि जब समाज के लोग एक-दूसरे का हाथ थाम लें, तो व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ पूरे समाज की प्रगति भी सुनिश्चित हो सकती है। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने भावुक होकर कहा कि वे इंदौर से भले ही दूर निकले हैं, लेकिन इंदौरियत आज भी उनके दिलों में पूरी तरह बसती है, और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

Source link
#Indore #News #इदर #क #करडपतय #क #सकरट #गरप #दबई #स #भरत #तक #फल #रह #वयपर #जनए #कस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *