Indore News: इंदौर चिड़ियाघर में जन्मा गुलाबी आंखों वाला दुर्लभ सफेद हिरण,मेलेनिन की कमी से मिला अनोखा रंग

Indore News: इंदौर चिड़ियाघर में जन्मा गुलाबी आंखों वाला दुर्लभ सफेद हिरण,मेलेनिन की कमी से मिला अनोखा रंग

इंदौर के चिड़ियाघर में एक दुर्लभ और आकर्षक सफेद हिरण के शावक का जन्म हुआ है। जन्म के साथ ही यह नन्हा मेहमान अपनी अनोखे रंग और गुलाबी आंखों के कारण चिड़ियाघर का नया आकर्षण बन गया है। आम हिरणों की तुलना में इसका रंग पूरी तरह सफेद है, जबकि इसकी आंखें हल्के गुलाबी रंग की दिखाई देती हैं|


 

जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सामान्यतः फीमेल हिरण का रंग गेहुंआ तथा मेल हिरण का रंग गहरा काला होता है। इनके शावक का रंग आमतौर पर माता-पिता के रंगों से मिलता-जुलता होता है, लेकिन इस बार जन्मा शावक पूरी तरह सफेद है। इसे अलबीनो हिरण कहा जाता है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण ऐसा दुर्लभ रंग दिखाई देता है। यही कारण है कि इसकी आंखों में भी गुलाबी आभा नजर आती है।चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार शावक पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी विशेष देखभाल की जा रही है। इस नए मेहमान के जन्म के साथ ही इंदौर चिड़ियाघर में हिरणों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। सफेद हिरण की दुर्लभता को देखते हुए इसे देखने के लिए आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल हिरण के स्वास्थ्य पर डाॅक्टर निगरानी रखे हुए है।

 

www.amarujala.com
#Indore #News #इदर #चडयघर #म #जनम #गलब #आख #वल #दरलभ #सफद #हरणमलनन #क #कम #स #मल #अनख #रग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *