Indore News: इंदौर में एक ऐसा भी विवाह, उपहार में लिए सिर्फ पौधे, विवाह स्थल पर ही मेहमानों से लगवाए पौधे

Indore News: इंदौर में एक ऐसा भी विवाह, उपहार में लिए सिर्फ पौधे, विवाह स्थल पर ही मेहमानों से लगवाए पौधे

इंदौर में एक जैन परिवार ने शादी में एक अनूठी पहल की, जो शहर को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होगी। शादी में मेहमानों से सिर्फ उपहार के रूप में पौधे ही लिए गए। कुल 264 पौधे शादी में आए, जिनमें से 40 पौधे समारोह परिसर में ही मेहमानों से लगवाए गए।

 

इंदौर के कपड़ा व्यापारी अक्षय जैन के बेटे पार्थ का विवाह अनवी जैन से हुआ है। दोनों परिवारों ने फैसला लिया था कि वे मेहमानों से उपहार में सिर्फ पौधे ही लेंगे। उन्होंने अपनी यह मंशा आमंत्रण पत्र में भी व्यक्त कर दी थी। मेहमानों ने भी उनकी बात का मान रखा और उपहार के बजाय नवदंपती के लिए 264 पौधे लेकर पहुंचे। विवाह स्थल पर ही 40 पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों के हाथों कराया गया, जबकि शेष पौधों का रोपण परिवार एवं अतिथियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

 

विवाह का सबसे यादगार दृश्य तब देखने को मिला, जब पारंपरिक अंगूठी पहनाने की रस्म पौधों के आदान-प्रदान के साथ संपन्न हुई। वर-वधू ने अंगूठियों के साथ एक-दूसरे को पौधे भेंट कर यह संदेश दिया कि उनका वैवाहिक जीवन प्रकृति के संरक्षण के संकल्प से जुड़ा रहेगा। मंच से जैन धर्म के सात वैवाहिक संकल्पों के साथ पर्यावरण संरक्षण का विशेष संकल्प भी दिलाया गया।

 

समारोह में उपस्थित सैकड़ों अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देने के साथ स्वयं भी कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कई अतिथियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा विवाह देखा, जहां उपहारों की जगह हरियाली को महत्व दिया गया।

 

इस अनूठे आयोजन की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है। समारोह में मौजूद लोगों ने बड़ी संख्या में वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। देखते ही देखते विवाह के दृश्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगे।

Source link
#Indore #News #इदर #म #एक #ऐस #भ #ववह #उपहर #म #लए #सरफ #पध #ववह #सथल #पर #ह #महमन #स #लगवए #पध

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *