Indore News: इंदौर में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में युवक गिरा पटरी पर, कटने से मौत

Indore News: इंदौर में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में युवक गिरा पटरी पर, कटने से मौत

इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। युवक व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया था और स्टेशन पर आने में उसे देर हो गई थी। ट्रेन चल चुकी थी। चलती ट्रेन पकड़ना उसके जीवन के लिए भारी पड़ गया।

 

युवक की पहचान ग्वालियर निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में हुई। वह हर दो-तीन महीने में इंदौर और आसपास के शहरों में आता था। रात को वह ग्वालियर की ओवरनाइट एक्सप्रेस में सवार हुआ था और सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसे रतलाम जाने वाली ट्रेन पकड़ना थी, जो प्लेटफॉर्म नंबर एक से जाती थी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर था। वहां से वह आया और चलती ट्रेन में सवार होने लगा। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिर पड़ा। उसके शरीर का आगे का हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर रेलवे पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और उसके परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच इंदौर में रहने वाले हर्ष के रिश्तेदार भी एमवाय अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन भी ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Source link
#Indore #News #इदर #म #चलत #टरन #पकडन #क #कशश #म #यवक #गर #पटर #पर #कटन #स #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *