Indore News: इंदौर में तोड़ा समाज के भवन का खतरनाक मकान, राजवाड़ा में एक मकान का छज्जा टूटा

Indore News: इंदौर में तोड़ा समाज के भवन का खतरनाक मकान, राजवाड़ा में एक मकान का छज्जा टूटा

बारिश से पहले नगर निगम खतरनाक मकानों को तोड़ने का अभियान चला तो रहा है, लेकिन उसकी गति धीमी है। अब बरसते पानी में मकान तोड़े जा रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने नंदलालपुरा में सोमवंती समाज की जमीन पर बने भवन को तोड़ा।

वर्षों पुराने इस भवन के ज्यादातर हिस्से खतरनाक हो चुके थे और तीन साल से लगातार नगर निगम की तरफ से खतरनाक हिस्से को हटाने या उसकी मरम्मत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन भवन संचालकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पिछले माह फिर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने के बाद मंगलवार को नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और भवन को तोड़ दिया। इस दौरान विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए दो थानों का पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।

 

इसके अलावा चंद्रभागा मेन रोड पर एक हजार वर्गफीट के मकान को तोड़ा गया। यह मकान रमन धुलधोए का था। मकान 80 साल से ज्यादा पुराना था और गिरने का खतरा बना हुआ था, लेकिन नोटिस के बावजूद मकान नहीं तोड़ा जा रहा था।

इंदौर में अभी भी 100 से ज्यादा मकान खतरनाक मकानों की सूची में हैं और उनमें लोग भी रहते हैं। फिलहाल नगर निगम की प्राथमिकता उन मकानों को तोड़ने में है, जो ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं और कभी भी ढह सकते हैं। पिछले साल एक मकान के ढहने से इंदौर में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

महालक्ष्मी मंदिर के पास गिरा मकान का छज्जा

राजवाड़ा पर महालक्ष्मी मंदिर के पास स्थित एक मकान का छज्जा गिर पड़ा। यह मकान मुख्य मार्ग पर है, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मकान के नीचे दुकानें भी संचालित होती हैं। हालांकि, नगर निगम ने फिलहाल इस खतरनाक मकान को नहीं तोड़ा।

Source link
#Indore #News #इदर #म #तड #समज #क #भवन #क #खतरनक #मकन #रजवड #म #एक #मकन #क #छजज #टट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *