इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजनगर निवासी कमल कुमावत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमल कुमावत अपने घर में अकेले रहते थे। काफी देर तक उनकी कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या में धारदार हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Balaghat News: बेटी के आंसू देख सुलग रहा था ससुर, शराबी दामाद को उतारा मौत के घाट; 72 घंटे में कत्ल का खुलासा
पुलिस की शुरुआती जांच में चोरी की नीयत से वारदात किए जाने की संभावना भी सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमल कुमावत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से अकेले रह रहे थे। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#Indore #News #चदन #नगर #म #बजरग #क #हतय #स #सनसन #चर #क #नयत #स #वरदत #क #आशक



