Indore News: डाक विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी की पति ने की हत्या, पुलिस ने प्रकरण दर्जकर शुरू की जांच

Indore News: डाक विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी की पति ने की हत्या, पुलिस ने प्रकरण दर्जकर शुरू की जांच

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हुई, जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, डाक कुंज कॉलोनी निवासी उर्मिला सैनी एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के रूप में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे एटीएम कार्ड, उसका पिन व कुछ रुपये देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब बेटी स्कूल से घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 


सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव: घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगी टक्कर

संयोगितागंज थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Source link
#Indore #News #डक #वभग #म #पदसथ #महल #अधकर #क #पत #न #क #हतय #पलस #न #परकरण #दरजकर #शर #क #जच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *