Indore News: पुलिस ने दो घंटे बाद की पुष्टि, PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना को पूछताछ के लिए बुलाया

Indore News: पुलिस ने दो घंटे बाद की पुष्टि, PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना को पूछताछ के लिए बुलाया

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बिजलपुर निवासी नाना पटवारी और मानव गंगवानी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इरफान और राजू भाई नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यह ब्राउन शुगर बिजलपुर निवासी नाना पटवारी और मानव गंगवानी को देने जा रहे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए राजेंद्र नगर थाने बुलाया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना हिरासत में; ड्रग्स मामले में हुई कार्रवाई

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ में नाना पटवारी और मानव गंगवानी के नाम सामने आए हैं। इसी आधार पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से अधिवक्ता जय हार्डिया भी राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल इतना बताया है कि नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, किस मामले में पूछताछ की जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस ने साझा नहीं की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाना पटवारी या अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

Source link
#Indore #News #पलस #न #द #घट #बद #क #पषट #PCC #चफ #जत #पटवर #क #भई #नन #क #पछतछ #क #लए #बलय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *