इंदौर नगर निगम के अगले साल चुनाव होना है। इसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्षदों की क्लास ली। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पार्षद सुरेश कुरवाड़े के शादी न करने की बात छेड़ी तो संतोष नाराज होकर बोले- यह बेतुकी बातें मत करो। मैंने भी शादी नहीं की है। दरअसल, संतोष ने बैठक में पार्षदों से कहा था कि पार्षद एक घंटे मोबाइल फोन बंद कर अपने परिवार को भी समय दें। तब पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने कहा था कि मोबाइल बंद रखने से जनता परेशान होती है। तब सुमित तपाक से बोले कि आपकी तो शादी नहीं हुई है।
संगठन महामंत्री ने पार्षदों से कहा कि यदि उन्हें दोबारा चुनाव लड़ना है तो अभी से मेहनत करनी होगी। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। जनता के बीच ज्यादा समय दें। जो लोग आपसे दूर हो चुके हैं, उसकी वजह खोजें और उनकी नाराजगी दूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल से इंदौर नगर निगम में भाजपा की परिषद है। ऐसे कामों की सूची बनाएं, जो 25 साल में इंदौर में नहीं हो पाए हैं। उन्हें पूरा करने के प्रयास करें।
उन्होंने पार्षदों को निष्पक्ष तरीके से काम करने पर जोर दिया और कहा कि यदि किसी व्यक्ति के काम नियमों के कारण नहीं हो रहे हैं तो उन्हें विस्तार से इस बारे में बताएं। यदि जनता के जो काम नहीं होंगे और वहीं काम आप अपने परिचित और समर्थकों के कर देंगे तो मतदाता नाराज होगा। नियम सबके लिए समान होते हैं।
बैठक में 40 से ज्यादा पार्षद मौजूद थे। संतोष ने जेन जी को भी जोड़ने पर जोर दिया। युवा पीढ़ी से संवाद बढ़ाएं और उनकी मदद करें। बैठक करीब एक घंटे चली, जिसमें पार्षदों ने उनसे सवाल भी पूछे।
Source link
#Indore #News #भजप #नगर #अधयकष #न #परषद #क #शद #न #करन #क #बत #छड #त #सतष #बल #बतक #बत #मत #कर


