Indore News: सात वर्षीय अनघ ने इंदौर में 10 मिनिट में पचास मंत्र और श्लोक बोलकर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Indore News: सात वर्षीय अनघ ने इंदौर में 10 मिनिट में पचास मंत्र और श्लोक बोलकर बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

इंदौर के सात वर्षीय अनघ चित्तौड़ा ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र और श्लोक सुनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस प्रतिभा को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने प्रमाणित किया। प्रतिनिधियों के सामने अनघ ने सभी मंत्र और श्लोक कंठस्थ सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

इससे पहले, तीन वर्ष 11 माह 13 दिन की आयु में अनघ ने 9 अंकों तक की 50 जोड़ी (कुल 100 बड़ी-छोटी) संख्याओं की तुलना केवल 5 मिनट 20 सेकंड में कर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, चार वर्ष नौ दिन की आयु में उन्होंने मात्र 3 मिनट 1 सेकंड में 50 मसालों की पहचान कर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

 

नए रिकॉर्ड की तैयारी के लिए उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा ने दो वर्ष की आयु से ही उन्हें संस्कृत श्लोकों का नियमित अभ्यास कराना शुरू कर दिया था। अनघ रोज सुबह स्कूल जाने से पहले श्लोकों का अभ्यास करता है।

मां के अनुशासन और अनघ के निरंतर अभ्यास की बदौलत उसने कम समय में मंत्र और श्लोक कंठस्थ करना सीख लिया। पिता प्रणय चित्तौड़ा का कहना है कि परिवार के सामूहिक प्रयासों ने इस असाधारण उपलब्धि को संभव बनाया। उन्होंने बताया कि अनघ पढ़ाई में भी होनहार है। उसे खेलना और भजन सुनना भी पसंद है।

Source link
#Indore #News #सत #वरषय #अनघ #न #इदर #म #मनट #म #पचस #मतर #और #शलक #बलकर #बनय #वरलड #रकरड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *