Indore Weather: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? खंडवा, खरगोन समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Indore Weather: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? खंडवा, खरगोन समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इंदौर संभाग के कई जिलों में आगामी चार दिन झमाझम वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई। मौसम विज्ञानियों के मुताब…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 10:20:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 10:20:14 PM (IST)

Indore Weather: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? खंडवा, खरगोन समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Indore Weather: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? ये तस्वीर एआई से बनाई गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर संभाग के कई जिलों में आगामी चार दिन झमाझम वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आगामी चार दिनों में इंदौर में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होगी। वहीं खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, उज्जैन व हरदा जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

कई मौसम प्रणालियां सक्रिय, मप्र की ओर बढ़ रहा कम दबाव का क्षेत्र

भोपाल मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा से पश्चिमी बंगाल में बना है, यह अगले दो से तीन दिन में मप्र में आएगा। वहीं एक ऊपरी हवा चक्रवात दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवात मध्य पाकिस्तान व उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है।

वहीं एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ व उत्तरी मप्र से होते हुए जा रही है। इसके अलावा मुंबई में अंतर्निहित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से आगामी चार दिनों तक प्रदेश में इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

रीगल क्षेत्र में झमाझम तो एयरपोर्ट क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी

गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और रात 8 बजे शहर में वर्षा शुरू हुई। रीगल, विजयनगर व पलासिया क्षेत्र में ज्यादा वर्षा हुई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। रीगल क्षेत्र में रात 9.30 बजे तक 25 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में रात 8.30 बजे तक 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Source link
#Indore #Weather #अगल #दन #कस #रहग #मसम #खडव #खरगन #समत #इन #जल #म #भर #बरश #क #चतवन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *