IRCTC Bharat Gaurav Train से करें पुरी, गंगासागर, काशी और अयोध्या की यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

IRCTC Bharat Gaurav Train से करें पुरी, गंगासागर, काशी और अयोध्या की यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

IRCTC Bharat Gaurav Train: आईआरसीटीसी 15 सितंबर से इंदौर से भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। 10 रात, 11 दिन की यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 08:05:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 08:05:09 PM (IST)

IRCTC Bharat Gaurav Train से करें पुरी, गंगासागर, काशी और अयोध्या की यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल
RCTC Bharat Gaurav Train से करें तीर्थ दर्शन। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 15 सितंबर को इंदौर से भारत गौरव ट्रेन रवाना होगी।
  2. पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी, अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।
  3. यात्रा अवधि 10 रात और 11 दिन निर्धारित की गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 15 सितंबर 2026 को इंदौर से “उड़ीसा के पुरी, गंगासागर के साथ गयाजी, वाराणसी एवं रामलला दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

इतना होगा खर्चा

10 रातों और 11 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 19 हजार 600 प्रति व्यक्ति (स्लीपर-इकानामी श्रेणी), 31 हजार 850 प्रति व्यक्ति (थर्ड एसी- स्टैंडर्ड श्रेणी) एवं 41 हजार 900 प्रति व्यक्ति (सैकड़ एसी कंफर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

आइआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कार्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

यहां से कराएं बुकिंग

पर्यटक बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें- भोपाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी… LHB कोच से चलेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

Source link
#IRCTC #Bharat #Gaurav #Train #स #कर #पर #गगसगर #कश #और #अयधय #क #यतर #जनए #करय #रट #और #पर #डटल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *