इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन के कार्यक्रम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले चार सितंबर से शुरू होने वाली लीग अब एक महीने से ज्यादा समय की देरी के बाद अक्तूबर में शुरू होगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, फीफा की इंटरनेशनल मैच विंडो के बाद ही आईएसएल का आयोजन शुरू किया जाएगा। यह विंडो 21 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेगी।
13 टीमें लेंगी हिस्सा
इसके साथ ही आगामी सीजन में आईएसएल में 14 की बजाय 13 टीमें हिस्सा लेंगी। इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 की चैंपियन डायमंड हार्बर एफसी बुधवार की तय समयसीमा तक 55 लाख रुपये की दूसरी किस्त की भागीदारी फीस जमा नहीं कर सकी। इसके बाद टीम का आईएसएल में खेलना मुश्किल हो गया है। एआईएफएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘आईएसएल के अक्तूबर में फीफा विंडो के बाद शुरू होने की संभावना है।’ अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी सीजन में 13 टीमों के साथ लीग आयोजित की जाएगी।
Source link
#Isl #2026आईएसएल #स #बहर #हई #डयमड #हरबर #एफस #अब #टम #क #सथ #हग #नय #सजन #कब #हग #शरआत #Isl #Start #October #League #Ahead #Teams



