Jailer 2 Vs Udta Teer Box Office Collection On Monday Know Drishyam 3 Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Vs Udta Teer Box Office Collection On Monday Know Drishyam 3 Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala



इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। हालांकि इन सबमें रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ अच्छी कमाई की है। वीकएंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। ‘उड़ता तीर’ के कलेक्शन में पहले वीकएंड के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी सिनेमाघरों में मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ और ‘पहला प्यार दूसरी बार’ ने कितना कलेक्शन किया है?





jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ ने दर्ज कराई मौजूदगी

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की।
  • मगर वीकएंड पर इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई।
  • रविवार यानी तीसरे दिन इसने 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • सोमवार को इसकी कमाई घट कर 3.15 करोड़ रुपये रह गई।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.70 करोड़ रुपये हो गया। 


jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


जारी है ‘जेलर 2’ की कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को इसके कलेक्शन में मामूली गिरावट आई है। 11वें दिन यानी रविवार को इसने 25.70 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 408.21 करोड़ रुपये हो गया है।

 


jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning

फिल्म नई-नवेली
– फोटो : एक्स


‘नई नवेली’ की कमाई में कितनी हुई बढ़ोतरी

  • यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसने दूसरे रविवार को 95 लाख रुपये का कारोबार किया था।
  • 11वें दिन इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.95 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • कह सकते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।


jailer 2 vs udta teer box office collection on Monday know drishyam 3 total earning

प्रहार फिल्म रिव्यू
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘प्रहार’ का क्या है हाल?

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई घटी है। फिल्म ने रविवार को 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे सोमवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही इस फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 20.55 करोड़ रुपये हो गई है।


Source link
#Jailer #Udta #Teer #Box #Office #Collection #Monday #Drishyam #Total #Earning #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *