खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग छह महीने के लंबे इंतजार के बाद और तमाम मुश्किलों को पार करके विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन जमकर कमाई की है। जानें, इसके अलावा फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने रविवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए।
2 of 5
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘जन नायकन’ पर बरसे नोट
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 124.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘जन नायकन’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
पहला दिन (गुरुवार)
42.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (शुक्रवार)
21.15 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (शनिवार)
28.90 करोड़ रुपये
चौथा दिन (रविवार)
32 करोड़ रुपये
कुल कमाई (फर्स्ट वीकेंड)
124.75 करोड़
3 of 5
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन को भी मिला अच्छा रेस्पॉन्स
फिल्म के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रविवार को जो 32 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 9 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। फिल्म में लीड रोल में विजय थलापति हैं। फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है।
4 of 5
फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रविवार को यानी रिलीज के 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 9वें दिन इसने 11.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 119.74C करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
‘द ओडिसी’ का अब तक का कलेक्शन
पहला वीकेंड
90.30 करोड़ रुपये
आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार)
6.85 करोड़ रुपये
नौवां दिन (दूसरा शनिवार)
11.05 करोड़ रुपये
दसवां दिन (दूसरा रविवार)
11.45 करोड़ रुपये
कुल कमाई
119.78 करोड़ रुपये
5 of 5
धमाल 4
– फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ भी दिखा रही है दमखम
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के 17वें दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 16वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 149.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।