Jaya Bachchan latest angry video jaya Bachchan heated exchange with media reporter watch full video

Jaya Bachchan latest angry video jaya Bachchan heated exchange with media reporter watch full video


Jaya Bachchan Angry Video: सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती नजर आ रही हैं। इसके बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Jaya Bachchan latest angry video jaya Bachchan heated exchange with media reporter watch full video

दरअसल, जया बच्चन दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च कर रहे थे। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

इसी दौरान संसद मार्ग के पास जया बच्चन मीडिया से घिरी नजर आईं। वायरल वीडियो में एक पत्रकार उनसे प्रदर्शन में लगे एक पोस्टर को लेकर सवाल पूछने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसी बीच जया बच्चन रिपोर्टर के हाथ में पकड़ा माइक हटा देती हैं और बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाती हैं।

जया बच्चन का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग उनके इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो के आधार पर पूरी घटना को समझना सही नहीं होगा।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *