Kadambari Jethwani throwback serious allegations on YSRCP leaders love affair with Krishna District Politician

Kadambari Jethwani throwback serious allegations on YSRCP leaders love affair with Krishna District Politician


Kadambari Jethwani Controversy: मुंबई की युवा एक्ट्रेस कादम्बरी जेठवानी के साथ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं और शीर्ष पुलिस अधिकारियों द्वारा अत्याचार और उत्पीड़न के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ये बात करीब 2 साल पहले की है जब एक फेमस टेलीविजन चैनल से लाइव बात करते हुए वह यह कहते हुए रो पड़ीं कि विजयवाड़ा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुक्कल नागेश्वर राव, उनके बेटे, कई वाईसीपी नेताओं और टॉप पुलिस अधिकारियों ने उनको अगवा कर लिया था।

Kadambari Jethwani throwback serious allegations on YSRCP leaders love affair with Krishna District Politician

एक्ट्रेस ने बताया- विद्यासागर उन्हें आए दिन अश्लील मैसेज भेजता था। वह व्हाट्सएप पर कॉल करता था और न्यूड खड़े होकर सेल्फी के रूप में सामने आता था। मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। आंध्र प्रदेश सरकार के शक्तिशाली नेता और टॉप पुलिस अधिकारी एक गिरोह में बदल गए और उन पर अत्याचार किया।

एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें काफी समय तक अगवा करके रखा गया और इस दौरान उनके साथ बहुत गलत चीजें हुईं और ये दिन उनके लिए किसी नरक की तरह ही थे। छह महीने तक किसी से बात नहीं की। उन्होंने मुझे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुझे मुंबई से किडनैप कर लिया गया और विजयवाड़ा लाया गया। मेरे सेल फोन जब्त कर लिए गए। मेरे माता-पिता के फोन जब्त कर लिए गए। उन्होंने मेरे रिश्तेदारों को भी धमकाया।

कादंबरी जेठवानी ने कहा- ‘चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं निडर होकर सामने आ पाई।’ उनका कहना है कि फर्जी और झूठे मामले में उन्हें 45 दिन से अधिक जेल में रहना पड़ा।

एक्ट्र्रेस ने टीवी चैनल को बताया- ‘मेरे बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार किया गया। उन्होंने फर्जी डॉक्यूमेंट बनाए और मुझे लगभग 45 दिनों तक गिरफ्तार रखा और मुझे बेरहमी से प्रताड़ित किया। अगर आज भी किसी महिला के साथ ऐसा कुछ होता है तो महिलाओं के लिए आजादी कहां है। एक लड़की के साथ ऐसी दरिंदगी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर ऐसे IPS अधिकारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो क्या हो रहा है? क्या आईपीएस अधिकारी ऐसे घिनौने काम करते हैं?’



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *