Katrina Kaif Playing With Vihaan: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बेटे विहान के साथ खेलते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि फैंस के दिलों में बस गई हैं। कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। बेटे विहान को गोद में लिए कैटरीना कैफ के चेहरे पर सूकून और खुशी साफ झलक रही है।

कैटरीना कैफ ने आज तक बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि कुछ समय पहले कैटरीना के ससुर शाम कौशल ने बताया था कि विहान काफी हद तक पापा विकी कौशल पर गया है और उनके जैसा दिखाई देता है।
एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बेटे विहान की तस्वीरों के साथ प्यारा कैप्शन लिखा है।
कटरीना कैफ ने बेटे के साथ की तस्वीरें शेयर कर फैंस का संडे बना दिया है। दरअसल, कटरीना कैफ का बेटे के साथ ये पहला बर्थडे था तो उनके लिए काफी खास था। उन्होंने इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, ‘आप मेरे लिए सबसे अनमोल आशीर्वाद हो, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं। सबसे अच्छा जन्मदिन।’ पति के लिए लिखा है, ‘आप भी कुछ कम नहीं हैं।’ कटरीना कैफ की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिया है। ईशान खट्टर, नील नितिन मुकेश, वाणी कपूर, अदिति राव हैदरी, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, अथिया शेट्टी, सोफी चौधरी जैसे सितारों ने फोटोज पर प्यार लुटाया है।
करीब 4 साल सीक्रेटली डेटिंग के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी। ये कपल साल 2025 में बेटे विहान का पेरेंट्स बना था। कटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान 8 महीने का हो चुका है। इस स्टार कपल के तमाम चाहने वाले फैंस को इंतजार है कि कब विहान का फेस सामने आएगा।



