Kamal Haasan hits back on elon musk dear prime minister ambani star link tweet supports Kangana ranaut

Kamal Haasan hits back on elon musk dear prime minister ambani star link tweet supports Kangana ranaut


Elon Musk Full Controversy: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क भारत में स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या भारत में असली ताकत मुकेश अंबानी के पास है? अब अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने उन्हें जवाब दिया है। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कमल हासन का समर्थन किया है।

Kamal Haasan hits back on elon musk dear prime minister ambani star link tweet supports Kangana ranaut

कमल हासन ने क्या कहा?

कमल हासन ने कहा कि किसी भी अरबपति को किसी देश की नीतियां तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। भारत में भारतीय और विदेशी, दोनों कंपनियों को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट की कीमत आम लोगों की पहुंच में होनी चाहिए, ताकि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकें।

कमल हासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत टेलीकॉम नेटवर्क और स्पेक्ट्रम से जुड़े सुरक्षा नियमों से समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने अमेरिका की व्यापार नीतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर देश अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाता है।

कंगना रनौत ने भी दिया साथ

कमल हासन ने साफ कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, कोई कॉलोनी नहीं। भारतीय अपने देश का भविष्य खुद तय करेंगे, न कि कोई विदेशी कारोबारी या अरबपति।

कंगना रनौत ने भी कमल हासन की बात का समर्थन किया। उन्होंने एलन मस्क पर तंज कसते हुए कहा कि किसी भी अरबपति को किसी देश की नीतियां तय नहीं करनी चाहिए, चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *