Kangana Ranaut Reacts On Sharmila Tagores Vande Mataram Comment Says Come Out Of The Religious Mentality – Entertainment News: Amar Ujala

Kangana Ranaut Reacts On Sharmila Tagores Vande Mataram Comment Says Come Out Of The Religious Mentality – Entertainment News: Amar Ujala

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत कई ज्वलंत मुद्दो पर अपनी बात रखती हैं। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने वंदे मातरम को लेकर कहा ‘इसके कुछ हिस्से एक ईश्वर को मानने वाले लोगों की मान्यताओं से मेल नहीं खा सकते हैं।’ इस कमेंट पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।




Kangana Ranaut reacts on Sharmila Tagores vande Mataram comment says come out of the religious mentality

शर्मिला टैगोर
– फोटो : सोशल मीडिया


क्या बोली थीं शर्मिला टैगोर?

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा था ‘मेरा मानना है कि कई धार्मिक लोग एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं, न कि कई देवताओं में। ‘वंदे मातरम’ में एक पद है, जिसमें कई देवताओं का जिक्र किया गया है। जो लोग एक ही धर्म को मानते हैं उनके लिए ‘वन्दे काली, वन्दे दुर्गा’ कहना मुश्किल है। इसलिए, अगर हम भारत के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलें, तो शुरुआती दो पद बहुत अच्छे हैं।’

Shweta Tiwari: क्यों यूजर्स पर भड़कीं श्वेता तिवारी? राज ठाकरे से पूछा सवाल; मराठी संस्कृति को लेकर कही ये बात


Kangana Ranaut reacts on Sharmila Tagores vande Mataram comment says come out of the religious mentality

कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut


शर्मिला को लेकर क्या बोलीं कंगना?

  • कंगना रनौत ने शर्मिला टैगोर के इंटरव्यू का एक स्क्रीन शॉट इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।
  • इसके साथ उन्होंने लिखा कि मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है।
  • मगर एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि कला या कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है।
  • किसी भी कविता या गाने में शब्द रूपक होते हैं।
  • कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए हर तरह की कल्पना और अद्भुत समानताएं इस्तेमाल करते हैं।


Kangana Ranaut reacts on Sharmila Tagores vande Mataram comment says come out of the religious mentality

कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut


कंगना रनौत ने किसकी तारीफ की?

  • कंगना रनौत ने आगे लिखा कि वंदे मातरम आजादी की जंग की भावना है। 
  • बंकिम चंद्र जी देश को अपने अंदर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित करते हैं। 
  • आप कला की इतनी महान रचना को सिर्फ धार्मिक रीति-रिवाज कैसे कह सकती हैं? 
  • स्वामी विवेकानंद ने एक बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए, जिनके शरीर लोहे और हड्डियों का ढांचा स्टील जैसा हो। 
  • जिनकी नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो।


Kangana Ranaut reacts on Sharmila Tagores vande Mataram comment says come out of the religious mentality

कंगना रनौत
– फोटो : सोशल मीडिया


गले लगाना पसंद करती हैं कंगना

कंगना रनौत ने बंकिम चंद्र को लेकर कहा ‘वे किसी मौसम की भविष्यवाणी नहीं कर रहे थे, बल्कि वे बस ‘शक्ति’ के जागने की मांग कर रहे थे। कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं। भले ही हम एक ही ईश्वर को मानते हों, डॉक्टर भी उस ताकत को ‘शक्ति’ ही कहते हैं। आइए एक-दूसरे को गले लगाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे वो जोर से गले लगाना बहुत पसंद है, जो आप हमेशा मुझे लगाती हैं।’


Source link
#Kangana #Ranaut #Reacts #Sharmila #Tagores #Vande #Mataram #Comment #Religious #Mentality #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *