Kareena Kapoor और Prithviraj की Daayra इस दिन होगी रिलीज, देखें BTS Video

Kareena Kapoor और Prithviraj की Daayra इस दिन होगी रिलीज, देखें BTS Video


करीना कपूर और साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दोनों की आने वाली फिल्म दायरा की रिलीज डेट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जिससे अब मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म इसी साल 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बिहाइंड द सीन्स वीडियो ने बढ़ाया रोमांच

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो के जरिए किया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें शूटिंग के दिनों की कुछ खास झलकियां दिखाई गई हैं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की इस फिल्म का यह बिहाइंड द सीन्स वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sharvari Wagh की Success बनी Sunny Kaushal संग ब्रेकअप की वजह? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

लेडी सिंघम के अवतार में नजर आएंगी करीना कपूर

इस नए वीडियो के सामने आने के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि फिल्म में करीना कपूर एक दमदार लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। वीडियो में उनका लुक और अंदाज काफी कड़क दिखाई दे रहा है, जिसे देख फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
 

इसे भी पढ़ें: Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स

सच्ची घटनाओं पर आधारित है कहानी

फिल्म दायरा की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसे यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और खुद मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी। मेघना गुलजार इससे पहले राजी और तलवार जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं, इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *