Karnataka Crime | Chicken Dispute in Belagavi & Phone Fight in Mangaluru

Karnataka Crime | Chicken Dispute in Belagavi & Phone Fight in Mangaluru

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Crime | Chicken Dispute In Belagavi & Phone Fight In Mangaluru

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Karnataka Crime | Chicken Dispute in Belagavi & Phone Fight in Mangaluru

कर्नाटक में मामूली विवाद पर दो हत्या हो गईं। बेलगावी में चिकन खाने को लेकर हुए झगड़े में दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, जबकि मंगलुरु में मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।

पहली वारदात बेलगावी की, पार्टी के दौरान हत्या

सीताराम (दाएं) और अरुण (बाएं) बेलगावी में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।

सीताराम (दाएं) और अरुण (बाएं) बेलगावी में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज गांव के रहने वाले सीताराम और अरुण बेलगावी में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों ने शराब पार्टी की।

दोनों ने खाने के लिए चिकन लाया हुआ था। सीताराम ने चिकन के ज्यादा पीस खा लिए, इस बात पर अरुण को गुस्सा आ गया। दोनों के बीच चिकन को लेकर झगड़ा हो गया।

गुस्से में अरुण ने सीताराम को चाकू मार दिया। शोर सुनकर अन्य लोग उनके पास आ गए। गंभीर घायल सीताराम को उनके अन्य साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में अरुण ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। उसने कहा कि सीताराम बिल्डिंग से गिर गया था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

मंगलुरु में घर पर झगड़ा, दोनों के पास एक ही फोन था

दोनों भाई कोट्टार क्रॉस के पास किराए के मकान में रहते थे।

दोनों भाई कोट्टार क्रॉस के पास किराए के मकान में रहते थे।

मंगलुरु के कोट्टार क्रॉस इलाके में राजू और आदिवेप्पा के बीच 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था।

इस दौरान राजू ने गुस्से में बड़े भाई आदिवेप्पा पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ समय बाद जब उनकी मां घर आई तो देखा कि आदिवेप्पा खून में लथपथ पड़ा हुआ।

परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने आदिवेप्पा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के पास एक ही फोन था। जिसकी वजह से झगड़ा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

—————-

यह खबर भी पढ़ें

कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा: ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे

कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने 28 अगस्त को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया। वह दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हट चुके हैं। उन पर वाल्मीकि स्कैम को लेकर दबाव बन रहा था। यह मामला 89 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link
#Karnataka #Crime #Chicken #Dispute #Belagavi #Phone #Fight #Mangaluru

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *