Kartik Aaryan Lalbaugcha Raja: तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन भी लालबागचा राजा के गर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने अपना नेशनल अवॉर्ड बप्पा को समर्पित किया। कार्तिक ने इस दौरान की दिल छू लेने वाली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि कल ही कार्तिक आर्यन ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड रीसीव किया है। 22 सितंबर को उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि सइ दौरान कार्तिक आर्यन ने अपना नेशनल अवॉर्ड बप्पा के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया।
इसके साथ ही पंडाल से बाहर आते समय एक्टर ने मीडिया से बात की। कार्तिक आर्यन ने कहा, “यह मेरे परिवार और अपनों के लिए बहुत खुशी का पल है। गणपति बप्पा के दर्शन का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं बस गणपति बप्पा मौर्या बोलना चाहूंगा और मैं बहुत खुश हूं, हम सब बहुत खुश हैं।”
बप्पा का दर्शन करने के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लालबागचा राजा के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह बप्पा के चरणों में सिर झुकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, मेरे सुख-कर्ता दुःख-हर्ता। शब्दों से परे धन्य है। धन्यवाद बप्पा।’

