Katrina Kaif Statement on Body Shaming

Katrina Kaif Statement on Body Shaming


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Katrina Kaif Statement on Body Shaming

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मां बनने के बाद उनके शारीरिक बदलावों और वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

मैगजीन वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में कटरीना ने महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद पुराने लुक में लौटने के सामाजिक दबाव पर सवाल उठाए हैं।

कटरीना ने कहा कि वे जिंदगी के इस खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से फिटनेस हासिल करेंगी।

कटरीना पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं, बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। उनकी तस्वीरों की तुलना की जाने लगी थी।

‘बाउंस बैक’ शब्द पर कटरीना ने उठाए सवाल

कटरीना ने महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द बाउंस बैक (पुराने शेप में लौटना) को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “बाउंस बैक कहां से? मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर वह हासिल किया है, जिसकी मुझे लंबे समय से चाहत थी।

फिर मैं पीछे क्यों जाना चाहूंगी?” कटरीना ने बताया कि बेटे विहान के जन्म के शुरुआती दिनों में उसे देखना एक अलग अहसास था, जिसने उनके और विक्की के 4 साल के लंबे इंतजार और संघर्ष को पूरा कर दिया।

यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के कार्यक्रम में भी कटरीना ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया था।

यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के कार्यक्रम में भी कटरीना ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया था।

कठोर नजरिए से देखना लोगों की निजी पसंद

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर बात करते हुए कटरीना ने कहा कि आज का समाज में हर कोई जानता है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में क्या बदलाव आते हैं।

इसके बावजूद अगर लोग उस शरीर को बुरे नजरिए से देखना चाहते हैं, तो यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। इसे जानकारी की कमी नहीं कहा जा सकता क्योंकि अब इंटरनेट पर सब जानकारी उपलब्ध है।

अपनी रफ्तार से हासिल करूंगी फिटनेस लक्ष्य

कटरीना ने साफ किया कि वे अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हैं और जानती हैं कि उनका शरीर किस स्तर पर सबसे अच्छा महसूस करता है।

वे बिना किसी दबाव के अपनी गति से उस फिटनेस गोल तक पहुंचेंगी। इंटरव्यू में साल 1990 की मशहूर किताब ‘द ब्यूटी मिथ’ का भी जिक्र किया गया, जिसमें बताया गया था कि कैसे समाज में महिलाओं के स्वाभाविक बदलावों और प्रेग्नेंसी के बाद के शारीरिक स्वरूप को गलत नजरिए से देखा जाता है।

गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास 'एंटीलिया' के उत्सव में शामिल हुई थीं।

गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ के उत्सव में शामिल हुई थीं।

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव से शुरू हुई थी ट्रोलिंग

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 14 सितंबर को अंबानी परिवार के गणेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। मां बनने के बाद कटरीना की यह पहली बड़ी पब्लिक अपीयरेंस थी। कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी और नई तस्वीरों के कोलाज बनाकर तुलना करनी शुरू कर दी थी। कई यूजर्स ने बढ़ते वजन को लेकर कटरीना को ट्रोल करने की कोशिश की, जिसके बाद कई महिलाओं और फैंस ने बॉडी शेमिंग का विरोध करते हुए कटरीना का समर्थन किया था।

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के थे सलमान

टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में ट्रोलर्स पर जमकर भड़के थे। सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी।

उन्होंने कहा कि कटरीना को ट्रोल किया गया। उन्हें भी ‘बूढ़ा हो गया’ कहा गया है। इसके बाद सलमान ने बीच शो में अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए।

सलमान ने फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए।

सलमान ने फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए।

नवंबर 2025 में दिया बेटे को जन्म

कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, ‘हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बहुत सारे प्यार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025। कटरीना और विक्की।’ अब तक कपल ने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है।

दो सालों से फिल्मों से दूर हैं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया है। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इसके बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस साल भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

शादी के 4 साल बाद बनीं मां

कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जिसके बाद दोनों चंद मुलाकातों के बाद रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के सवई माधौपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में शादी की है। ये खबर भी पढ़ें

मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग

साल 2026 में भी महिलाओं के शरीर को लेकर बनी पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस से मां बनने के बाद भी पहले जैसी बॉडी और ग्लैमरस लुक की उम्मीद की जाती है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *