khesari lal yadav Chhath Song: खेसारी से पत्नी ने की छठ पर गांव जाने की जिद्द, 'पिया बिहरिया' ने जगाई महापर्व की आस्था

khesari lal yadav Chhath Song: खेसारी से पत्नी ने की छठ पर गांव जाने की जिद्द, 'पिया बिहरिया' ने जगाई महापर्व की आस्था


Khesari Lal Yadav Chhath Geet: छठ महापर्व को शुरू होने में बस 13 दिन बचे हैं. ऐसे में अभी से ही लोग अपने-अपने घर जाने के लिए टिकट कर रहे हैं. कोई अपनी मां के लिए साड़ी खरीद रहा है, तो कोई पूजा की सामग्री. इसी बीच ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत 'पिया बिहरिया' (Piya Bihariya) रिलीज हो गया है.

छठ गीत पिया बिहरिया रिलीज

गाने की कहानी शहर में रहने वाले एक ऐसे परिवार पर बेस्ड है, जहां छठ आते ही पत्नी अपने पति से शहर की भागदौड़ छोड़कर गांव जाकर पारंपरिक तरीके से पूजा करने की जिद्द पकड़ लेती है. खेसारी और डिंपल सिंह के बीच की यह मीठी तकरार दर्शकों को सीधे अपने घरों और रिश्तों से जोड़ती है.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह को थूक कर चाटने वाला पति बोलने के बाद पत्नी Jyoti Singh ने रखा करवा चौथ का व्रत, भड़के यूजर्स बोले- 'सेल्फ रिस्पेक्ट…

पत्नी बेटा छठ के लिए जाना चाहते हैं गांव

वीडियो में दोनों कलाकारों के लुक पर खास ध्यान दिया गया है. डिंपल सिंह ठेठ बिहारी अंदाज में मांग में लंबा सिंदूर भरे और लाल-पीली चुनरी प्रिंट वाली पारंपरिक साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही हैं. उनके हाथ में पूजा की थाली और आंखों में गांव जाने की ललक साफ झलकती है. वहीं खेसारी लाल यादव सफेद कैजुअल शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं. दोनों के साथ उनका ऑनस्क्रीन बेटा भी नजर आता है, जो अपनी मां के साथ मिलकर पिता से गांव चलने की बात करता है.

khesari lal yadav Chhath Song: खेसारी से पत्नी ने की छठ पर गांव जाने की जिद्द, 'पिया बिहरिया' ने जगाई महापर्व की आस्था
पिया बिहरिया सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम

कोसी भराई की मन्नत और घाट की यादें

गाने के जरिए छठ के सबसे अहम नेग 'कोसी भराई' को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है. बैकग्राउंड में गन्ने का सुंदर मंडप, जलते हुए दीये और पीले कपड़ों में अर्घ्य देती व्रती महिलाएं दिखती हैं. डिंपल सिंह अपने पति को समझाती हैं कि बेटे के लिए मांगी गई मन्नत को पूरा करने के लिए छठी मइया के दरबार यानी गांव के घाट पर ही जाना होगा.

पिया बिहरिया के लिरिक्स

  • रउरा सईहें करीं
  • जिद ए राजा जी
  • असो ना गइल बा
  • उम्मीद ए राजा जी…
  • छोड़ी सहरिया पिया बिहरिया, छठिया करे चलीं गा
  • छोड़ी सहरिया पिया बिहरिया, छठिया करे चलीं गा…
  • बबुआ के भाखल भारा अभी ले ना उतरल तनी सोचीं बलम
  • पूछतारी छठी मईया सपना में आके का जवाब दीं हम…
  • सोची सोची बतिया इहे जियरा घबरावे जी सुनीं ना
  • छोड़ी सहरिया पिया बिहरिया, छठिया करे चलीं गा…
  • छोड़ी सहरिया पिया बिहरिया, छठिया करे चलीं गा…

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav ने पत्नी संग मनाया करवाचौथ, फैंस ने लताड़ते हुआ कहा – इस अय्याश को अब सुधर जाना चाहिए

The post khesari lal yadav Chhath Song: खेसारी से पत्नी ने की छठ पर गांव जाने की जिद्द, 'पिया बिहरिया' ने जगाई महापर्व की आस्था appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *